Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mathura News : वृंदावन में बड़ा हादसा,जर्जर तीन मंजिला मकान का गिरा छज्जा, मलबे में दबने से 5 लोगों की मौत

Mathura News : वृंदावन में बड़ा हादसा,जर्जर तीन मंजिला मकान का गिरा छज्जा, मलबे में दबने से 5 लोगों की मौत
वृंदावन में जर्जर मकान की दीवार गिरी,5 की मौत

मथुरा नगरी में दर्दनाक हादसे से हड़कंप मच गया.वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के पास एक तीन मंजिला मकान की दीवार भरभराकर ढह गई.जिसकी चपेट में 10 लोग आ गए.चीख पुकार मचते ही लोग दौड़े और मलबे में दबे हुए लोगों को निकाला, तबतक 5 की मौत हो चुकी थी.सूचना पर पहुंची पुलिस व रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है.


हाईलाइट्स

  • मथुरा वृंदावन में बड़ा हादसा,मकान का छज्जा गिरा, 5 की मौत
  • कुछ ही दूर पर था बाँके बिहारी मन्दिर,दर्शन के लिए जा रहे थे भक्त
  • तीन मंजिला इमारत की दीवार भरभराकर गिरी,रेस्क्यू जारी

dilapidated house fell in Mathura : कृष्ण नगरी में एक तीन मंजिला जर्जर मकान की दीवार ढह गई.जिसकी चपेट में करीब 10 लोग आ गए.इस दौरान हर तरफ चीख पुकार मच गई.मलबे में दबे चीखते चिल्लाते लोगों को निकालना शुरू किया गया. जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कुछ घायल भी है.यही से कुछ ही दूरी पर ही बांके बिहारी मन्दिर भी है.और राम स्नेही मन्दिर भी उसी से कुछ दूरी पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है.

वृंदावन में गिरा जर्जर मकान 5 की मौत

दरअसल, मथुरा वृंदावन में मंगलवार को शाम को उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब श्रद्धालु दर्शन के लिये बांके बिहारी मंदिर जा रहे थे.तभी भगवाला पार्किंग के सामने दूसयात मोहल्ला में बनी पुरानी बिल्डिंग का छज्जा अचानक से भरभराकर ढह गया.जिसमें करीब 10 लोग इसकी चपेट में आ गए.इस दौरान 5 लोगो की मौत हो गयी जबकि अन्य घायल हैं.

जर्जर हालत में था मकान ऊपर का छज्जा गिरा लोगों पर

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

बताया जा रहा कि यह मकान जर्जर हालत में था.बारिश की वजह से और जर्जर हो गया था.जैसे ही दीवार ऊपर से नीचे गिरी, उस वक्त कई लोग नीचे मौजूद थे,लोगों में चीख पुकार मच गई.अफरा-तफरी का माहौल बन गया.हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल मलबे में दबे लोगों को अन्य लोगों की मदद से रेस्क्यू कराया.इस हादसे में 5 की मौत हो गई अन्य घायलों का इलाज कराया जा रहा है.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

हादसे में 3 कानपुर के निवासी

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

हादसे में मरने वालों की पहचान कर दी गई है. मृतकों में गीता कश्यप निवासी कानपुर, अरविंद कुमार निवासी कानपुर नगर, रश्मि गुप्ता निवासी कानपुर, अंजू मुगयी निवासी वृंदावन और एक अज्ञात शामिल है.पुलिस ने मृतको के परिजनों को सूचना दे दी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us