Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh News:पूर्व बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी औऱ रामअचल राजभर भेजे गए जेल,जानें पूरा मामला

Uttar Pradesh News:पूर्व बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी औऱ रामअचल राजभर भेजे गए जेल,जानें पूरा मामला
नसीमुद्दीन सिद्दीकी फ़ाइल फ़ोटो

पूर्व बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी औऱ बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर को मंगलवार के दिन जेल भेज दिया गया है.क्या है पूरा मामला पढें युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:मंगलवार को यूपी की राजनीति में एक बड़ी घटना घटी है, पूर्व में बसपा नेता औऱ पार्टी के महासचिव रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी औऱ बसपा के ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।उनकी जमानत अर्जी को कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया है।Nasimuddin siddiqui

नसीमुद्दीन सिद्दीकी और राम अचल राजभर ने मंगलवार को एमपी एमएलए कोर्ट में सरेंडर किया था।सरेंडर के साथ अंतरिम जमानत की अर्जी भी डाली थी।लेक़िन कोर्ट ने अंतरिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी है।जिसके बाद दोनों नेताओं को जेल जाना पड़ा, नियमित जमानत अर्जी पर अब कल सुनवाई होगी।लेक़िन कोर्ट के रुख़ को देखकर ऐसा लगता है कि फिलहाल दोनों नेताओं को जमानत मिलने की उम्मीद कम ही है।

किस मामले पर हुई कार्यवाही..

मायावती के खिलाफ साल 2016 में लखनऊ के हजरतगंज थाने में दयाशंकर सिंह की माँ तेतरा देवी ने मुकदमा दर्ज कराया था, उन्होंने पुलिस को दिये शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि मायावती ने राज्यसभा के भीतर उनके परिवार पर अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी की है।

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

इस मुकदमे से झल्लाए बसपाइयों ने अगले दिन हजरतगंज चौराहे में बड़ी संख्या में इकठ्ठा होकर तेतरा देवी, उनकी नाबालिग पोती औऱ परिवार के सदस्यों के खिलाफ अपमानजनक औऱ अभद्र भाषा का जमकर प्रयोग किया गया था।यह प्रदर्शन तत्कालीन बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी औऱ  प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर के नेतृत्व में हुआ था।

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us