Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Government Job:सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे अभ्यर्थी ध्यान दें UPSSSC परीक्षा से पहले पास करना होगा PET

Up Government Job:सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे अभ्यर्थी ध्यान दें UPSSSC परीक्षा से पहले पास करना होगा PET
Pet exam सांकेतिक फ़ोटो

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा से पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी, इस परीक्षा में सफ़ल होने वाले अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, योगी सरकार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए यह खबर बहुत महत्वपूर्ण है।क्योंकि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा होने वाली परीक्षा को दो स्तरों में आयोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। upsssc pet exam

आयोग के अधीन आने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जो प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (प्रिलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट- पीईटी) के सफल होंगे। राज्य सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम के साथ ही पाठ्यक्रम भी तय कर संबंधित आदेश जारी किया है। सौ अंकों की इस वार्षिक परीक्षा में नौ विषयों से संबंधित प्रश्नों के साथ अभ्यर्थी की तर्क शक्ति, समझ और विवेचन क्षमता भी परखी जाएगी। समयावधि दो घंटे होगी। खास बात है कि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई माइनस मार्किंग भी होगी।

भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों प्रदेश में द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली अपनाए जाने का निर्देश दिया था। उसी प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को आयोग की परिधि में आने वाले सभी पदों पर चयन के लिए अनिवार्य किया गया है। इस परीक्षा के अंकों के आधार पर ही अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए होने वाली मुख्य परीक्षाओं के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

कब होगी PET की परीक्षा..

Read More: यूपी में 20 IAS अधिकारियों के तबादले, चिकित्सा शिक्षा से ऊर्जा तक कई अहम विभागों में बड़ा फेरबदल

उल्लेखनीय है कि योगी सरकार जल्द ही क़रीब 50 हज़ार पदों पर भर्ती निकालने वाली है।इन भर्तियों के विज्ञापन के पहले पीईटी की परीक्षा आयोजित हो सकती है।सम्भावना है कि यह परीक्षा अप्रैल मई के महीने में आयोजित हो।इस परीक्षा में 30 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है।

Read More: UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us