Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Panchayat Chunav:हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई, दावेदारों की बेचैनी बढ़ी.!

Up Panchayat Chunav:हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई, दावेदारों की बेचैनी बढ़ी.!
सांकेतिक फ़ोटो

यूपी पंचायत चुनाव के लिए सीटों के आरक्षण का अंतरिम प्रकाशन होने के बाद शनिवार को अंतिम प्रकाशन होना था लेकिन हाईकोर्ट ने पूरी आरक्षण प्रक्रिया पर रोक लगा दी है, सोमवार को इस मामले में सुनवाई होनी है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:यूपी पंचायत चुनाव को लेकर जारी हुए आरक्षण आवंटन पर जिस तरह से हाईकोर्ट ने रोक लगाई है।उससे दावेदारों में खलबली मच गई है।सोमवार को इस मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।ऐसे में सबकी निगाहें सोमवार को होने वाली कोर्ट की कार्यवाही पर टिक गईं हैं।Up panchayat chunav

आरक्षण आवंटन सूची का अंतरिम प्रकाशन होने के बाद जो दावेदार निराश होकर चुनावी मैदान से दूर हो गए थे उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश के बाद फ़िर से मैदान ले लिया है।वहीं जो दावेदार अंतरिम सूची जारी होने के बाद मन मुआफ़िक आरक्षण हो जाने पर पूरे दम खम के साथ मैदान में उतर प्रचार प्रसार में जुटे हुए थे वह हाईकोर्ट के निर्णय के बाद कई तरह आशंकाओं से ग्रसित हो गए हैं क्योंकि ज्यादातर लोग यही चर्चा कर रहे हैं कि आरक्षण का शासनादेश नए सिरे से जारी हो सकता है।

गाँवों में बदल गया है माहौल..

हाईकोर्ट के आदेश पर आरक्षण प्रक्रिया रोक दी गई है।जिसके बाद से गाँवों में भी मौहाल बदला बदला सा नज़र आ रहा है।अंतरिम आरक्षण आवंटन सूची जारी होने के बाद जो सम्भावित दावेदार मैदान में उतर चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे वह अभी थम गए हैं क्योंकि उनको आशंका है कि कंही सीटों के आरक्षण की स्थिति आगे बदल न जाए।गाँवों में चल रहीं दावतें भी थम गई हैं।अब सबकी निगाहें सोमवार को हाईकोर्ट में होनी वाली सुनवाई पर टिक गईं हैं। up panchayat chunav high court

Read More: यूपी में इस तारीख से मानसून देगा दस्तक: 30 जून से शुरू होगी झमाझम बारिश, भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत

फतेहपुर के डीपीआरओ अजय आनन्द सरोज ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद शासन से आरक्षण प्रक्रिया को रोक दिए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है।अब कोर्ट के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।शासन से जो भी आदेश आएगा उसी के अनुसार आगे की प्रक्रिया चालू की जाएगी।

Read More: Lucknow News: पूर्व एआरटीओ के घर विजिलेंस का छापा ! 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी सहित करोड़ों का कैश बरामद

Tags:

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us