Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Panchayat Chunav:अभी से न हो परेशान कब पता चलेगा ग्राम प्रधान की सीटों का आरक्षण आवंटन जान लें

Up Panchayat Chunav:अभी से न हो परेशान कब पता चलेगा ग्राम प्रधान की सीटों का आरक्षण आवंटन जान लें
Up panchayat chunav: सांकेतिक फ़ोटो

यूपी पंचायत चुनाव(up panchayat chunav)में आरक्षण का शासनादेश जारी होने के बाद हलचल बढ़ी हुई है, दावेदार परेशान हैं, अपने गांव के आरक्षण की स्थिति जानने के प्रयास में जुटे हुए हैं..युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट में पढें शासन का डेट टू डेट कार्यक्रम..

लखनऊ:पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ी हुई है।आरक्षण का शासनादेश जारी होने के बाद से पंचायत चुनावों के दावेदारों के अंदर खलबली मची हुई है।अटकलों का बाज़ार गर्म है।हर कोई अपने गांव की सीट का आरक्षण जानने के लिए उत्सुक हैं।ब्लाक से लेकर विकास भवन तक लोग चक्कर लगा रहें हैं लेकिन बता दें कि अभी ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों का आरक्षण आवंटन जारी होने में समय है।Up panchayat chunav 2021

पहले होगा प्रशिक्षण फिर बनेगा चार्ट..

शासन के आदेशनुसार पहले प्रदेश के सभी डीपीआरओ का राज्य मुख्यालय पर 16 से 19 तक प्रशिक्षण होगा।इसके बाद 20 फरवरी से जिलो में आरक्षण आवंटन की प्रक्रिया प्रारम्भ होगी। gram pradhan arkshan 2021

इस पूरी प्रक्रिया को पूरा होने में दस दिनों का समय लगेगा इसके बाद 2 और 3 मार्च को ब्लाक और जिला मुख्यालय पर ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी औऱ ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षण आवंटन की सूची आम नागरिकों के लिए चस्पा  कर दी जाएगी।

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

प्रस्तावित आरक्षण सूची पर ग्रामीण चार से आठ मार्च तक अपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। अगर उन्हें लगता है कि किसी प्रधान या वार्ड का आरक्षण नियमों के मुताबिक नहीं तो वह इसके लिए जिलाधिकारी व डीपीआरओ के पास आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। 10 मार्च से 12 मार्च तक जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति आपत्तियों का निस्तारण करेगी। 13 और 14 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची  जारी कर दी जाएगी।

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

कई दावेदारों को लगेगा झटका..

Read More: UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

आरक्षण आवंटन होने के बाद कई दावेदारों को झटका लगना तय है।कुछ लोग अभी से ही मन मुताबिक सीट न होती देख मायूस हो गए हैं।कुछ ने सीट के बदल जाने पर नए प्रत्याशियों की तलाश शुरू कर दी है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us