
Uttar Pradesh:आज़म खान को योगी सरकार ने दिया एक औऱ झटका
On
सपा सांसद आज़म खान को योगी सरकार ने एक औऱ झटका दे दिया,लोकतंत्र सेनानी वाली लिस्ट से आज़म खान का नाम काट दिया है, जिसके बाद उनकी पेंशन बन्द हो गई है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
लखनऊ:सपा नेता व सांसद आज़म खान के ऊपर योगी सरकार लगातार शिकंजा कसे हुए है।आज़म खान का नाम लोकतंत्र सेनानी वाली लिस्ट से सरकार ने काट दिया है।इस लिस्ट में शामिल लोगों को 20 हज़ार रुपए प्रतिमाह पेंशन के रूप में सरकार देती है। azam khan
बता दें कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने आपातकाल के दौरान मीसा कानून के तहत जेल में बंद रहे बंदियों के लिए मीसा पेंशन शुरु किया था।आज़म खान समेत रामपुर जिले में 37 लोकतंत्र सेनानी को पेंशन के लिए चिन्हित किया गया था।
और पांच सौ रुपये प्रतिमाह के हिसाब से पेंशन देना शुरू किया था।इसके एक साल बाद इसे बढ़ाकर एक हजार किया गया था और फिर बाद में इस पेंशन को 15 हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया था।योगी सरकार ने पेंशन की रक़म बढ़ाकर 20 हज़ार रुपए प्रतिमाह कर दी थी।
Tags:
Related Posts
Latest News
30 Oct 2026 22:14:16
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
