Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Lucknow News:नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ACS सूचना नवनीत सहगल औऱ शिशिर सिंह ने दिए प्रमाणपत्र

Lucknow News:नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ACS सूचना नवनीत सहगल औऱ शिशिर सिंह ने दिए प्रमाणपत्र
नवनिर्वाचित सदस्य प्रेम शंकर अवस्थी को प्रमाण पत्र देते हुए ACS सूचना नवनीत सहगल व शिशिर सिंह

राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति का शपथ ग्रहण व प्रमाणपत्र वितरण समारोह गुरुवार को एनेक्सी मीडिया सेंटर लखनऊ में सम्पन्न हुआ.जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल औऱ सूचना निदेशक शिशिर सिंह ने शिरकत की. Lucknow News In Hindi

Lucknow News:राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गुरुवार को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए.इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संयुक्त रूप से अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल औऱ सूचना निदेशक शिशिर सिंह शामिल हुए.

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए नवनीत सहगल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं पत्रकारों के हितों के लिए चिंतित रहते हैं.पत्रकारों को शीघ्र ही आयुष्मान योजना का लाभ दे दिया जाएगा.उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्रकारो के आवास के लिए सरकार नि:शुल्क जमीन चिन्हित कर रही है.निर्माण की लागत पत्रकारों को स्वयं वहन करना होगा.इससे पत्रकारों के आवास की समस्या का समाधान हो जाएगा.

उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों के पेंशन योजना पर भी गंभीरता से विचार कर रही है.कोरोना संक्रमण में दिवंगत हुए पत्रकारों के परिजनों को 10 -10 लाख रुपये की आर्थिक मदद पत्रकार साथियों के प्रयास और सरकार की संवेदनशीलता का परिणाम है.

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमंत तिवारी, सचिव शिवशरण सिंह, कार्यकारणी सदस्य प्रेम शंकर अवस्थी सहित सभी पदाधिकारियों को एसीएस श्री सहगल और सूचना निदेशक शिशिर एवं अपर निदेशक अंशुमान त्रिपाठी ने प्रमाण पत्र वितरित किए.

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

कार्यक्रम में कोरोना संक्रमण में दिवंगत हुए पत्रकारों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया.

Read More: Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us