Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP School Closed: यूपी के इस जिले में 25 जनवरी तक बंद हुए ये स्कूल ! जानिए क्या है आदेश

UP School Closed: यूपी के इस जिले में 25 जनवरी तक बंद हुए ये स्कूल ! जानिए क्या है आदेश
अयोध्या में 25 जनवरी तक 1से 5 तक के स्कूल बंद (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

UP News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) में ठंड और शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 5 तक के स्कूलों को 25 जनवरी तक बंद कर दिया गया है जबकि अन्य की टाइमिंग बढ़ा दी गई है.

UP School Closed: यूपी के अयोध्या (Ayodhya) में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने एक बार फिर कक्षा 1 से 5 तक के सभी स्कूलों को 25 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं.

यह आदेश सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, और सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा. मौसम विभाग ने आगामी 22 और 23 जनवरी को तूफानी बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है. 

प्रदेश में ठंड और कोहरे का कहर जारी

अयोध्या (Ayodhya) में पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. कोहरे के कारण कई स्थानों पर विजिबिलिटी भी शून्य हो गई है, जिससे लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था.

जिलाधिकारी ने कड़ाके की ठंड और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किया है. 25 तारीख तक छुट्टी के बाद 26 को गणतंत्र दिवस है जिसमें कार्यक्रम बाद स्कूल बंद रहेंगे. 

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

6 से 12 तक के स्कूल की बदल गई टाइमिंग

लगातार हो रही ठंड का असर छोटे बच्चों के साथ-साथ बड़े बच्चों पर भी हो रहा है. बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने इसका ध्यान रखते हुए कक्षा 6 से 12 तक के स्कूलों की टाइमिंग में परिवर्तन कर दिया है. अब ये स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे। इससे पहले इनकी टाइमिंग सुबह 9:30 बजे से थी

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us