Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Election 2022:बसपा ने घोषित किया इस सीट पर प्रत्याशी

UP Election 2022:बसपा ने घोषित किया इस सीट पर प्रत्याशी
UP Election 2022: बीएसपी कार्यकर्ता सम्मेलन

बहुजन समाज पार्टी (BSP) द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जा रहा है, रविवार को एक औऱ प्रत्याशी के नाम की घोषणा सेक्टर प्रभारी व एमएलसी भीमराव अंबेडकर द्वारा की गई. UP Election 2022 BSP Candidate List

UP Election 2022:यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज़ कर दी हैं।बैठकों का दौर चल रहा है, प्रत्याशियों के नाम पर मंथन चल रहा है।इस मामले में बीएसपी (BSP News) की तैयारी अन्य के मुकाबले थोड़ा तेज़ चल रही है।धीरे धीरे कुछ प्रत्याशी बसपा (BSP Candidate List UP Election 2022) की तरफ़ से घोषित किए जा रहें हैं। UP Election 2022

रविवार को लखनऊ की विधानसभा सीट सरोजनी नगर का कार्यकर्ता सम्मेलन मण्डल कार्यालय आशियाना लखनऊ में सम्पन्न हुआ।जिसमें एमएलसी व मुख्य सेक्टर प्रभारी लखनऊ कानपुर मण्डल भीमराव अंबेडकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उन्होंने सरोजनी नगर से जलीस खान (Zalis khan) को बसपा प्रत्याशी (BSP Candidate List 2022) घोषित करते हुए उन्हें भारी बहुमत से जिताने की अपील की।इस मौक़े पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बसपा की नीति सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की है।इस बार जनता जन विरोधी सरकार को सत्ता से उतारकर मायावती को पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी। UP Election 2022

बसपा प्रत्याशी जलीस खान

इस मौक़े पर सेक्टर प्रभारी नौसाद अली, को-आर्डिनेटर राजेन्द्र गौतम सहित भारी संख्या में बसपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।राजेंद्र गौतम ने मौजूदा भाजपा सरकार पर तीख़ा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार केवल हिन्दू मुसलमान कर धुर्वीकरण की राजनीति करती है।जनता इनकी चाल को समझ गई है।इस बार लोगों ने बहनजी को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। UP Election 2022

Tags:

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us