Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Lucknow News In Hindi: सपा नेता Vijay Shankar Tiwari की करोड़ों संपत्ति ED ने की जप्त

Lucknow News In Hindi: सपा नेता Vijay Shankar Tiwari की करोड़ों संपत्ति ED ने की जप्त
लखनऊ सपा नेता विनय शंकर तिवारी की कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज पर ED की कार्रवाई : Image Credit Original Source

Lucknow News In Hindi

सपा के नेता और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी (Vinay Shankar Tiwari) की कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज (Gangotri interprises) के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई करते हुए लगभग 31 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है.

सपा नेता विनय शंकर तिवारी के यहां ED की छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति जब्त

समाजवादी पार्टी के नेता विनय शंकर तिवारी (Vinay Shankar Tiwari) के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी करते हुए 30.86 करोड़ की अचल संपत्ति को कुर्क कर दिया लिया है. जानकारी के मुताबिक उनकी संपत्ति लखनऊ, गोरखपुर समेत नोएडा में है. बताया जा रहा है कि विनय तिवारी की कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज‌ (Gangotri Enterprises) पर बैंकों के कंसोर्टियम के 757 करोड़ हड़पे थे जिसके आरोप पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ED ने संपत्ति कुर्क की है. 

750 करोड़ के बैंक घोटाले में फंसे सपा नेता विनय तिवारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को बैंक लोन घोटाले से संबंधित गंगोत्री इंटरप्राइजेज‌ कंपनी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 31 करोड़ की संपत्ति जप्त कर कुर्क की है.

vinay_shankar_tiwari_mla_lucknow_ed_action
प्रवर्तन निदेशालय (ED) प्रतीकात्मक फोटो

कंपनी से जुड़े पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी उनकी पत्नी रीता तिवारी और प्रमोटर अजीत पांडेय की कई शहरों में फैली अचल सम्पत्ति को कुर्क किया गया है. ईडी की ये कार्रवाई बैंक लोन घोटाले से संबंधित है माना जा रहा है कि इससे मनी लांड्रिंग की गई है. विनय तिवारी बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं. 

कौन हैं विनय शंकर तिवारी जिनके यहां ED ने की कर्रवाई

बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी बसपा की टिकट से गोरखपुर चिल्लुपार से विधायक रहे हैं. हालाकि बाद में उन्होंने सपा का दामन थाम लिया. विनय तिवारी की एक कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज‌ नाम की है.

Read More: Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन

आरोप लग रहा हैं कि इस कंपनी के माध्यम से साल 2012 से 2016 के बीच कई बैंकों के कंसोर्टियम से करीब 750 करोड़ रुपये का लोन घोटाला किया गया है. ED इस मामले को मनी लांड्रिंग से जोड़कर भी देख रही है. यूपी के अलावा अहमदबाद और गुरुग्राम के इसके कई ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है.

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

जानकारी के मुताबिक गंगोत्री एंटरप्राइजेज सड़क निर्माण, टोल प्लाजा संचालन साथ ही सरकारी ठेके लेकर भी काम करती है. बताया जा रहा है कि ईडी ने इससे पहले वर्ष 2023 नवंबर में करीब 72 करोड़ रुपये की संपत्ति भी विनय शंकर तिवारी से जब्त की थी.

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us