Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News Hindi: सीएम फ्लीट के रूट का मुआयना करने वाली एंटी डेमो गाड़ी हुई दुर्घटना का शिकार ! 11 लोग हुए घायल, सपा अध्यक्ष ने कसा तंज

एंटी डेमो कार की टक्कर, Image credit original source

Lucknow News In Hindi

सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की फ्लीट के आगे चलने वाली एंटी डेमो गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई इस हादसे में पांच पुलिसकर्मी समेत 11 लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक गाड़ी के आगे अचानक कुत्ता आ गया जिसे बचाने के चक्कर में यह बड़ा हादसा हुआ है घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है.

सीएम के काफिले के आगे चल रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के काफिले में आगे चल रही एंटी डेमो गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई. दरअसल जब यह काफिला चल रहा था तभी गाड़ी के आगे अचानक कुत्ता (Dog) आ गया जिसकी वजह से यह बड़ी दुर्घटना हो गई है इस हादसे में पांच पुलिसकर्मी और सड़क किनारे खड़े 6 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है घटना की जानकारी होते ही डीजीपी प्रशांत कुमार व प्रशासनिक अमला घायलों का जायजा लेने के लिए अस्पताल पहुंचा.

anti_demo_vehicle_of_cm_fleet_collides
घायलों को देखते डीजीपी, image credit original source

सीएम कार्यालय से जारी किया गया बयान

हालांकि इस दुर्घटना के बाद सीएम ऑफिस से एक बयान जारी किया गया है. जिसमें यह बताया गया है कि एंटी डेमो स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटना का शिकार हुआ है यह गाड़ी सीएम की फ्लीट की नहीं बल्कि जिला प्रशासन की है जिसका काम यह होता है कि जब सीएम को किसी रास्ते से होकर गुजरना होता है तो उस रास्ते पर किसी भी तरह का कोई प्रदर्शन न हो जिसे जांचने के लिए यह गाड़ी उस रास्ते से पहले ही रवाना हो जाती है ऐसे में कार्यालय की ओर से कहा गया है कि दुर्घटना का शिकार हुई गाड़ी का सीएम की फ्लीट से कोई भी संबंध नहीं है.

सीएम आवास जाते समय हुआ हादसा

दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ राजधानी दिल्ली से लौटे थे और एयरपोर्ट से सीएम आवास के लिए जा रहे थे तभी उनके काफिले में आगे चल रही एंटी डेमो गाड़ी जो रास्ते का मुआयना करते हुए चलती है जैसे ही यह गाड़ी अर्जुनगंज इलाके के एक माता मंदिर के पास पहुंची तो उसी समय रास्ते में एक कुत्ता आ गया जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई. उस गाड़ी ने पास खड़ी कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया है. आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में घायल हुए सभी लोगों का बेहतर से बेहतर इलाज करवाने का आदेश दिया है.

सड़क हादसे में परिवार के 5 सदस्य हुए घायल

आपको बताते चलें कि इस सड़क हादसे में अनियंत्रित हुई एंटी डेमो गाड़ी ने रास्ते में खड़ी एक गाड़ी मैं टक्कर मार दी जिससे दूसरी गाड़ी में पांच लोग सवार थे जो लुलु मॉल की तरफ जा रहे थे टक्कर लगने से पांचो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं इन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान 30 वर्षीय नावेद, 40 वर्षीय मुस्तकीम, 36 वर्षीय शाहनाज, 6 साल की अक्सा व डेढ़ साल का हसनैन शामिल है.

Read More: खामेनेई का यूपी कनेक्शन: बाराबंकी के किंटूर से ईरान की सर्वोच्च सत्ता तक का सफर

घटना के बाद अखिलेश यादव ने कसा तंज

वहीं इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए तंज कसते हुए लिखा कि आवारा पशुओं की समस्या को गंभीरता से नहीं लेने के कारण आज मुख्यमंत्री का काफिला खुद दुर्घटना का शिकार हो गया और कई लोग घायल हो गए यह भी दुखद है और चिंताजनक भी आगे उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं के समस्या एक गंभीर सच्चाई है.

Read More: यूपी में जमीन रजिस्ट्री के नियम सख्त, अब असली मालिक ही बेच सकेगा संपत्ति, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

यह लोगों की जिंदगी का सवाल है उम्मीद है कि अब आंखें खुलेंगे और लोगों को चुनाव के दौरान किया गया बीजेपी का वादा याद आएगा जिसमें इससे निजात दिलाने का वादा किया गया था सड़कों पर आवारा जानवरों का जमावड़ा है जब खुद की जिंदगी की बात आती है तो यह स्पष्ट हो जाता है कि आम लोगों के मुद्दों के लिए झूठ बोलना निजी जिंदगी के लिए महंगा साबित हो सकता है भाजपा को इस घटना से सबक लेना चाहिए कि जहां जीवन का सवाल हो वहां जुमले नहीं करने चाहिए.

Read More: Prateek Yadav Death News: किचन में अचानक गिरे प्रतीक यादव, अपर्णा यादव के करीबी ने बताई उस सुबह की पूरी कहानी

25 Feb 2024 By Vishal Shukla

UP News Hindi: सीएम फ्लीट के रूट का मुआयना करने वाली एंटी डेमो गाड़ी हुई दुर्घटना का शिकार ! 11 लोग हुए घायल, सपा अध्यक्ष ने कसा तंज

Lucknow News In Hindi

सीएम के काफिले के आगे चल रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के काफिले में आगे चल रही एंटी डेमो गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई. दरअसल जब यह काफिला चल रहा था तभी गाड़ी के आगे अचानक कुत्ता (Dog) आ गया जिसकी वजह से यह बड़ी दुर्घटना हो गई है इस हादसे में पांच पुलिसकर्मी और सड़क किनारे खड़े 6 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है घटना की जानकारी होते ही डीजीपी प्रशांत कुमार व प्रशासनिक अमला घायलों का जायजा लेने के लिए अस्पताल पहुंचा.

anti_demo_vehicle_of_cm_fleet_collides
घायलों को देखते डीजीपी, image credit original source

सीएम कार्यालय से जारी किया गया बयान

हालांकि इस दुर्घटना के बाद सीएम ऑफिस से एक बयान जारी किया गया है. जिसमें यह बताया गया है कि एंटी डेमो स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटना का शिकार हुआ है यह गाड़ी सीएम की फ्लीट की नहीं बल्कि जिला प्रशासन की है जिसका काम यह होता है कि जब सीएम को किसी रास्ते से होकर गुजरना होता है तो उस रास्ते पर किसी भी तरह का कोई प्रदर्शन न हो जिसे जांचने के लिए यह गाड़ी उस रास्ते से पहले ही रवाना हो जाती है ऐसे में कार्यालय की ओर से कहा गया है कि दुर्घटना का शिकार हुई गाड़ी का सीएम की फ्लीट से कोई भी संबंध नहीं है.

सीएम आवास जाते समय हुआ हादसा

दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ राजधानी दिल्ली से लौटे थे और एयरपोर्ट से सीएम आवास के लिए जा रहे थे तभी उनके काफिले में आगे चल रही एंटी डेमो गाड़ी जो रास्ते का मुआयना करते हुए चलती है जैसे ही यह गाड़ी अर्जुनगंज इलाके के एक माता मंदिर के पास पहुंची तो उसी समय रास्ते में एक कुत्ता आ गया जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई. उस गाड़ी ने पास खड़ी कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया है. आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में घायल हुए सभी लोगों का बेहतर से बेहतर इलाज करवाने का आदेश दिया है.

सड़क हादसे में परिवार के 5 सदस्य हुए घायल

आपको बताते चलें कि इस सड़क हादसे में अनियंत्रित हुई एंटी डेमो गाड़ी ने रास्ते में खड़ी एक गाड़ी मैं टक्कर मार दी जिससे दूसरी गाड़ी में पांच लोग सवार थे जो लुलु मॉल की तरफ जा रहे थे टक्कर लगने से पांचो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं इन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान 30 वर्षीय नावेद, 40 वर्षीय मुस्तकीम, 36 वर्षीय शाहनाज, 6 साल की अक्सा व डेढ़ साल का हसनैन शामिल है.

घटना के बाद अखिलेश यादव ने कसा तंज

वहीं इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए तंज कसते हुए लिखा कि आवारा पशुओं की समस्या को गंभीरता से नहीं लेने के कारण आज मुख्यमंत्री का काफिला खुद दुर्घटना का शिकार हो गया और कई लोग घायल हो गए यह भी दुखद है और चिंताजनक भी आगे उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं के समस्या एक गंभीर सच्चाई है.

यह लोगों की जिंदगी का सवाल है उम्मीद है कि अब आंखें खुलेंगे और लोगों को चुनाव के दौरान किया गया बीजेपी का वादा याद आएगा जिसमें इससे निजात दिलाने का वादा किया गया था सड़कों पर आवारा जानवरों का जमावड़ा है जब खुद की जिंदगी की बात आती है तो यह स्पष्ट हो जाता है कि आम लोगों के मुद्दों के लिए झूठ बोलना निजी जिंदगी के लिए महंगा साबित हो सकता है भाजपा को इस घटना से सबक लेना चाहिए कि जहां जीवन का सवाल हो वहां जुमले नहीं करने चाहिए.

Latest News

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 19 May 2026: बड़ा मंगल के दिन इन राशियों की बदलेगी किस्मत, हनुमान जी की कृपा से खुलेंगे सफलता के द्वार Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 19 May 2026: बड़ा मंगल के दिन इन राशियों की बदलेगी किस्मत, हनुमान जी की कृपा से खुलेंगे सफलता के द्वार
आज 19 मई 2026, मंगलवार और बड़ा मंगल का पावन दिन है. चंद्रमा मिथुन राशि में गुरु और शुक्र के...
Petrol Diesel New Rates: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, एक हफ्ते में दूसरी बार लगा महंगाई का झटका
Fatehpur News: फतेहपुर में गैस लीक होने से घर बना आग का गोला, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 8 कानपुर हैलेट रेफर
Lucknow News: जिला कोर्ट के बाहर वकीलों और पुलिस में हिंसक टकराव, चैंबर तोड़ने पहुंची टीम पर पथराव, लाठीचार्ज से मचा हड़कंप
यूपी में कुदरत का करिश्मा: महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, दो बेटे और दो बेटियां, डॉक्टर भी हैरान
आजम खान को बड़ा झटका: IAS आन्जनेय कुमार पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा
Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर रहेगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी

Follow Us