Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:रायबरेली सीएमओ हटाए गए..चुकानी पड़ी डीएम के विरोध की क़ीमत..!

UP:रायबरेली सीएमओ हटाए गए..चुकानी पड़ी डीएम के विरोध की क़ीमत..!
रायबरेली डीएम वैभव श्रीवास्तव।

रायबरेली के सीएमओ डॉ संजय कुमार शर्मा को हटा दिया गया है।उनका तबादला वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय झाँसी के पद पर कर दिया गया है..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:रायबरेली का डीएम सीएमओ विवाद शासन स्तर तक पहुँचने के बाद गाज सीएमओ के ऊपर ही गिर गई।उन्हें डीएम के विरोध की क़ीमत चुकानी पड़ी।देर शाम प्रदेश सरकार ने  मुख्य चिकित्सा अधिकारी( सीएमओ) रायबरेली को वहां से हटाकर झांसी में वरिष्ठ परामर्शदाता बना दिया।रायबरेली के नए सीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह बनाए गए हैं।raibarely dm vaibhav shreevastv

क्या है डीएम सीएमओ विवाद..

दरअसल रायबरेली के डीएम वैभव श्रीवास्तव पर हाल ही में सीएमओ रहे संजय कुमार ने आरोप लगाया था कि एक मीटिंग के दौरान सबके सामने डीएम ने उन्हें गधा कहा और भी कई तरह की आपत्तिजनक बातें कहीं।इस मामले में सीएमओ ने शासन को  पत्र लिखकर डीएम के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की माँग की थी।सीएमओ के पक्ष में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ़ का संघ भी आ गया था।

ये भी पढ़ें-UP:धड़ाधड़ गिर रहे कप्तानों के विकेट.प्रयागराज के बाद इस ज़िले के एसपी हुए सस्पेंड.!

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

मामला शासन स्तर पर पहुँचा तो लखनऊ मंडल के कमिश्नर मुकेश मेश्राम रायबरेली पहुँचे और दोनों अधिकारियों से अलग अलग बातचीत कर पूरे मामले का पटाक्षेप करने की बात कही।उन्होंने कहा कि ऐसी बातें दुर्भाग्यपूर्ण हैं कोरोना काल में सबको मिलकर काम करना होगा।औऱ पूरे मामले को आल इज वेल कहते हुए वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।हालांकि डीएम ने सारे आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया था। raibarely cmo transferred

Read More: Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद

ये भी पढ़ें-उन्नाव रेप केस:तत्कालीन डीएम व दो एसपी के विरुद्ध होगी कार्यवाही..सीबीआई जाँच में हुआ खुलासा..!

Read More: Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े

लेकिन इस मामले में डीएम सीएमओ पर भारी पड़ गए और इसकी क़ीमत सीएमओ को अपनी कुर्सी गवांकर चुकानी पड़ी।बुधवार को सीएमओ को रायबरेली से हटा दिया गया और उन्हें झाँसी भेज दिया गया वरिष्ठ परामर्शदाता बनाकर।लेकिन सवाल है यह भी है कि क्या सीएमओ द्वारा लगाए गए आरोपों की जाँच नहीं होनी चाहिए क्योंकि किसी भी अधीनस्थ के लिए भरी मीटिंग में डीएम द्वारा अपशब्दों का प्रयोग जायज़ नहीं ठहराया जा सकता है।

Tags:

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us