Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:शिवपाल समेत इन चार विधायकों को बड़े बंगले देने पर हाईकोर्ट ने किया योगी सरकार से जवाब तलब..!

यूपी:शिवपाल समेत इन चार विधायकों को बड़े बंगले देने पर हाईकोर्ट ने किया योगी सरकार से जवाब तलब..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

प्रसपा पार्टी के संस्थापक व अध्यक्ष शिवपाल यादव,समेत चार विधायकों को नियमों की अनदेखी कर सरकारी बंगले एलॉट करने पर हाईकोर्ट ने योगी सरकार से जवाब मांगा है.. पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

लखनऊ:योगी सरकार से हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए जवाब मांगा है।
दअरसल कोर्ट ने वकील मोतीलाल यादव की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्णय शुक्रवार को सुनाया है।बीते दिनों वक़ील मोती लाल यादव ने एक जनहित याचिका के माध्यम से कोर्ट में यह अपील की थी कि नियमों की अनदेखी कर राजनीतिक वजहों से इन चार विधायकों को बड़े बंगले दिए गए हैं।

ये भी पढ़े-दिल्ली में और भी जहरीली हुई हवा..पांच नवम्बर तक के लिए स्कूलों में छुट्टी.!

जसवंत नगर से विधायक शिवपाल यादव को लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित बंगला न. 6 दिया गया है जो पहले पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को आवंटित था।

बंगला न. 1 ए माल एवेन्यू विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल को दिया गया है। यह बंगला पहले पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को आवंटित था। बंगला न. ए 4 दिलकुशा कॉलोनी व ए 6 दिलकुशा कॉलोनी क्रमश: पंकज सिंह व नीरज वोरा को दिए गए हैं।

Read More: UPPCL News: यूपी में बिजली विभाग का नया खेल! मैसेज आते ही दोगुना हो रहा बिजली कनेक्शन का लोड, प्रदेशभर में हड़कंप

याची वक़ील ने दलील दी कि ये सभी सिर्फ विधायक हैं, लिहाजा नियमानुसार टाइप छह के ये बंगले इन्हें नहीं आवंटित किए जा सकते। याचिका में इन सभी बंगलों के आवंटन को रद्द करने की मांग की गई है। याची ने हाईकोर्ट से बंगलों के आवंटन में नियमों का पूर्ण पालन कराने की गुजारिश की है।

Read More: Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी

अदालत ने इन चारों विधायकों को भी नोटिस जारी किया है।जस्टिस पंकज कुमार जायसवाल और जस्टिस इरशाद अली की बेंच ने शुक्रवार को यह आदेश देते हुए राज्य सरकार से तय समय के भीतर जवाब मांगा है।

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us