Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:भ्रष्टाचारियों पर चल रहा है सीएम योगी का डंडा.एसडीएम का डिमोशन.!

UP:भ्रष्टाचारियों पर चल रहा है सीएम योगी का डंडा.एसडीएम का डिमोशन.!
सीएम योगी आदित्यनाथ।फ़ाइल फ़ोटो, साभार-गूगल

सीएम योगी ने भ्रष्टाचार के मामले में कड़ी कार्यवाही करते हुए एक एसडीएम को तहसीलदार के पद पर डिमोट करने का आदेश दे दिया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध सीएम योगी की कार्यवाही का डंडा लगातार चल रहा है।मेरठ में एक ज़मीन के मामले में हुए भ्रष्टाचार में तत्कालीन एसडीएम रहे भूपेंद्र सिंह का डिमोशन कर दिया गया है।सीएम योगी ने भूपेंद्र को तहसीलदार के पद पर डिमोशन करने के आदेश दे दिये हैं।वर्तमान में भूपेंद्र सिंह मुजफ्फरनगर ज़िले में नियुक्त हैं।Lucknow news

जानकारी के अनुसार मेरठ के ग्राम शिवाया, जमाउल्लापुर, परगना दौराला, तहसील सरधना के राजस्व अभिलेखों में पशुचर के रूप में दर्ज 1.5830 हेक्टेयर भूमि वर्ष 2013 में निजी बिल्डर को आवंटित कर दिया गया था।इसकी शिकायत के बाद जांच हुई।cm yogi sdm dimostion

मामले में पता चला कि 2016 में यहां एसडीएम के रूप में तैनाती के दौरान भूपेंद्र सिंह ने सरकार के हितों की उपेक्षा करते हुए, निजी हितों की पूर्ति के लिए सम्बंधित पक्षों से मिलीभगत की और रेवन्यू कोर्ट मैनुअल के खिलाफ अगस्त 2016 में अमलदरामद का आदेश पारित कर दिया था।meerut news

जांच के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने इसे कदाचार मानते हुए इन्हें पदावनत करने का आदेश दिया है. मामले में दोषी एक अन्य तत्कालीन एसडीएम, एक अपर आयुक्त, एक तहसीलदार (अब सेवानिवृत्त) एक राजस्व निरीक्षक व एक लेखपाल के खिलाफ भी कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

सीएम की इस कार्यवाही से भ्रष्ट अफ़सरों के बीच हड़कम्प मचा हुआ है।प्रशासनिक हलकों में भी कार्यवाही को लेकर चर्चा हो रही है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us