Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime News: रिश्तों का कत्ल ! बड़े भाई ने पूछा बैग लेकर कहाँ जा रहे हो,बस छोटा हुआ आगबबूला और निकाल लाया चाकू,कर डाली निर्मम हत्या

Kanpur Crime News: रिश्तों का कत्ल ! बड़े भाई ने पूछा बैग लेकर कहाँ जा रहे हो,बस छोटा हुआ आगबबूला और निकाल लाया चाकू,कर डाली निर्मम हत्या
छोटे भाई ने बड़े भाई की ली जान

कानपुर में रिश्तों का कत्ल कर दिया गया. रावतपुर क्षेत्र में सम्पत्ति और मां के जेवर (Jewellery) को लेकर दो सगे भाइयों (Brothers) के बीच हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू (Knife) घोंपकर निर्मम हत्या कर डाली और फरार हो गया. सूचना पर एसीपी कल्याणपुर समेत थाने का फोर्स पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. आरोपित की तलाश शुरू की. कुछ ही देर बाद आरोपित (Accused) को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार (Arrest) कर लिया.

छोटे ने बड़े भाई की चाकू से गोदकर कर दी हत्या

कानपुर के रावतपुर (Rawatpur) थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरा नगर स्थित जय हिन्दू पब्लिक स्कूल के सामने रहने वाले दो सगे भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद छिड़ गया. बाद में पता चला यह विवाद मां के जेवरों (Jewellery) के लिए था. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू (Knife) मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया. यही नहीं कत्ल करने के बाद उसने हाथ से सने खून के धब्बों को धो डाला. हालांकि पुलिस ने आरोपित को अरेस्ट कर लिया है.

क्या है पूरा मामला? माँ के जेवरों पर थी नज़र

जानकारी के मुताबिक रावतपुर में रहने वाले केतन वर्मा (Ketan Verma) और चेतन वर्मा (Chetan Verma) सगे भाई हैं. केतन लाटूश रोड एक बैंक में गार्ड की नौकरी करता था. जबकि चेतन विजय नगर स्थित एक फील्डगन फैक्ट्री में संविदा कर्मी है. कुछ दिन पहले ही इनकी मां का निधन हुआ था. बताया जा रहा है कि सोमवार रात को दोनों में मां के जेवर को लेकर झगड़ा शुरू हो गया.

कुछ देर बाद चेतन अलमारी (Almirah) में रखे मां के करीब 12 लाख के जेवर को बैग में भरकर जाने लगा. बस केतन ने चेतन से पूछा कि बैग में क्या है दिखाओ और कहाँ जा रहे हो. यह बात चेतन को इतनी बुरी लगी कि वह अंदर रसोई से चाकू निकाल लाया और अपने बड़े भाई केतन पर चाकू से वार कर दिया और उसे धक्का देकर फरार हो गया. जिसमें केतन की मौके पर ही मौत हो गयी. 

आरोपित की भाभी ने पूरी घटना का किया जिक्र, आरोपित गिरफ्तार

यही नहीं आरोप है कि चेतन अपनी भाभी पर भी ईंट से वार करने जा रहा था लेकिन वह किसी तरह बच गई. घटना की सूचना मिलते ही एसीपी अभिषेक पांडे समेत थाने का फोर्स पहुँच गया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा. पुलिस ने केतन की पत्नी निशा वर्मा से जानकारी जुटाई है.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

एसीपी अभिषेक पांडे ने बताया कि सगे भाइयों में मां के जेवर को लेकर झगड़ा हुआ था. जिसमें छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी. शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. हत्या के कुछ देर बाद ही बीच रास्ते से आरोपित की गिरफ्तारी व हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है. आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us