Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Road Accident : कानपुर में अनियंत्रित ट्रक घुसा विश्राम गृह में हादसे में एक की मौत दो घायल

Kanpur Road Accident : कानपुर में अनियंत्रित ट्रक घुसा विश्राम गृह में हादसे में एक की मौत दो घायल
सड़क हादसा घाटमपुर

कानपुर में एक बार फिर भीषण सड़क हादसे से हड़कम्प मच गया, जहां ओवरटेक करने के चक्कर में एक ट्रक अनियंत्रित होकर विश्राम गृह में जा घुसा इस दौरान विश्राम गृह में मौजूद 3 लोगों में से 1 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल है घटना की सूचना पर राहगीरों की मौके पर भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी जहां पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को अलग कराया.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रक घुसा विश्राम गृह में,एक की मौत
  • भीतरगांव तिराहे के पास की घटना,दो गम्भीर हालत में हैलट रिफर
  • मौके पर भारी भीड़ के साथ पुलिस क्रेन की मदद से सुचारू कर रही यातायात

Uncontrolled truck entered rest house in Kanpur : कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब भीतरगांव तिराहे पर हमीरपुर से कानपुर की ओर आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया और किनारे बने ठेले व गुमटी के टट्टर में जा घुसा जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं आनन-फानन में राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जहाँ पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है वहीं गंभीर हालत देखते हुए दोनों को हैलट के लिए रेफर कर दिया.

ओवरटेक के चलते हुई घटना

जानकारी के मुताबिक रविवार को घाटमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हमीरपुर से कानपुर की तरफ जा रहे एक ट्रक ओवरटेक के चलते अनियंत्रित हो गया और दूसरी तरफ जाकर ठेले व गुमटी को तहस नहस करते हुए अंदर घुसता चला गया, जहां ट्रक ने अंदर मौजूद तीन व्यक्तियों को अपनी चपेट में लिया जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए है,

टक्कर की जोरदार आवाज को सुन लोग दौड़े और इसकी जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें डॉक्टरों ने हैलट के लिए रेफर कर दिया है ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार है उधर मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है घाटमपुर पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराई जा रही है घायलों को अस्पताल पहुंचाया दिया गया अग्रिम कार्यवाही की जा रही है.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भीतरगांव तिराहे के पास एक ट्रक हमीरपुर से कानपुर की तरफ जा रहा था तभी अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और गलत दिशा की ओर घुसते हुए खड़े ठेले व गुमटी के अंदर जा घुसा, ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार है बताया कि इस रूट पर ट्रकों का सिलसिला 24 घण्टे बना रहता है और काफी तेज भी चलाते है फिलहाल पुलिस ने क्रेन की मदद से यातायात को दुरुस्त करवाने में जुटी हुई है.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us