Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur smuggling liquor : फिल्मी स्टाइल में तरबूज के नीचे छिपा रखी थीं अवैध शराब से भरी पेटियां,धरे गए

Kanpur smuggling liquor : फिल्मी स्टाइल में तरबूज के नीचे छिपा रखी थीं अवैध शराब से भरी पेटियां,धरे गए
तरबूज की आड़ में छिपा रखी अवैध शराब की पेटियां

कानपुर में ऐसी तस्करी की घटना को जिसने भी सुना उसे फ़िल्म पुष्पा की याद तो आ ही गई होगी,दरअसल कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में यूपी एसटीएफ और कल्याणपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोका जिसमें तरबूज भरे हए थे, अंदर तरबूज को हटाकर चेकिंग की तो देखकर दंग रह गए,जहां तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए तरबूज के नीचे भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां छिपा रखी थी, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक और सह चालक को गिरफ्तार कर लिया है.


हाईलाइट्स

  • तरबूज भरे ट्रक में तस्करी कर जा रही थी भारी मात्रा में अवैध शराब
  • पंजाब से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही थी अवैध शराब
  • एसटीएफ और कमिश्नरेट पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप

Two accused arrested while smuggling liquor : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार भोर में यूपी एसटीएफ और कल्याणपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध डीसीएम को रोका, जहां चेकिंग के दौरान उस ट्रक में भारी मात्रा में तरबूज रखे हुए थे जैसे ही पुलिस ने तरबूज की खेप को किनारे किया तो देख भौचक्के रह गए, तरबूज के नीचे भारी संख्या में करीब ढाई सौ अवैध शराब की पेटियां रखी हुई थी आनन-फानन में पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया और थाने ले आए.

तस्करी कर मोहाली से बिहार ले जा रहे थे अवैध शराब की खेप 

पुलिस की माने तो तरबूज से भरा ट्रक मोहाली से बिहार मुजफ़्फ़रपुर जा रहा था, सटीक सूचना पर यूपी एसटीएफ और कल्याणपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक को रोका और चेकिंग की तो भारी मात्रा में ट्रक में एक तरफ तरबूज़ लदे थे तो तरबूज की आड़ में भारी मात्रा में अवैध शराब से भरी पेटियां थी जिन्हें तस्करी कर ले जाया जा रहा था, फिलहाल चालक और सहचालक को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है वहीं ट्रक व शराब की पेटियों को सीज कर दिया गया है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us