Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Mausam News : तेज आंधी और बारिश से थमी शहर की रफ्तार,दिन में रात जैसा दिखा नज़ारा

Kanpur Mausam News : तेज आंधी और बारिश से थमी शहर की रफ्तार,दिन में रात जैसा दिखा नज़ारा
कानपुर में तेज आंधी के साथ बारिश, दिन में रात का नजारा

आईएमडी ने जहां पहले ही इन राज्यो को तेज आंधी व बारिश को लेकर अलर्ट किया था,जहां यूपी,बिहार और दिल्ली में भारी बारिश और तेज आंधी से रफ्तार तो जरूर थमी लेकिन लोगों को कुछ हद तक भीषण गर्मी से निजात भी मिली है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में बिगड़ा मौसम,दिन में रात जैसा नज़ारा
  • कानपुर में तेज आंधी के साथ बारिश हुई शुरू बिगड़े मौसम ने किसानों की फसल की चौपड
  • मौसम विभाग ने पहले ही इन शहरो को किया था अलर्ट

Rain with strong thunderstorm in kanpur : मौसम विभाग ने तेज आंधी और बारिश को लेकर उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत कई जिलों को पहले से ही चेतावनी देकर अलर्ट कर दिया था, जहां सोमवार को अचानक कानपुर शहर का मौसम बदला इतना ही नहीं दिन में रात जैसा नज़ारा दिखाई दिया कुछ देर बाद ही तेज आंधी के साथ शहर में बारिश शुरू हो गई,जिससे आमजनजीवन भी प्रभावित हुआ.

आईएमडी ने पहले ही कर दिया था अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली को पहले ही अलर्ट कर दिया गया था, कि यहां आगामी 4 दिनों तक मौसम बदला रहेगा और तेज आंधी के साथ बारिश होगी और हुआ भी यही , उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत कई शहरों में अचानक से मौसम ने करवट ली और दुपहर 2 बजे के बाद रात जैसा दृश्य दिखाई दिया.तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हुई जिससे तपिश कम हुई है.वही कानपुर की सड़कों पर दिन में वाहन रेंगते हुए लाइट जलाकर गन्तव्य की ओर जाते हुए दिखे.

अगले 3 से 4 दिन बदला रहेगा मौसम

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

यूपी के तमाम शहरो में तूफान के साथ बारिश की आशंका पहले ही जता दी गयी थी,आईएमडी द्वारा जारी की गई चेतावनी के मुताबिक जिन शहरो में आज बारिश और आंधी की आशंका थी उसमें कानपुर भी था. फिलहाल जिस तरह से मौसम ने अपना मिजाज़ बदला है उससे आमजनजीवन पर कुछ तो असर पड़ा ही है तो वहीं लोगों को भीषण गर्मी से भी कुछ हदतक छुटकारा भी मिला है. फिलहाल मौसम विभाग की माने तो जिस तरह से आज तेज आंधी और बारिश हुई है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभी 3 से 4 दिन मौसम अपना रंग बदलता रहेगा.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us