Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर निकाय चुनाव 2023 : आज कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियों को किया जाएगा रवाना,मतदान कल

कानपुर निकाय चुनाव 2023 : आज कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियों को किया जाएगा रवाना,मतदान कल
डीएम और प्रेक्षक ने किया निरीक्षण

दूसरे चरण के चुनाव को लेकर कानपुर में बुधवार को पोलिंग पार्टियों को कड़ी सुरक्षा के बीच गल्लामंडी से रवाना किया जाएगा.जिसको लेकर डीएम विशाख जी अय्यर ने अहम निर्देश भी दिए हैं.


हाईलाइट्स

  • नौबस्ता स्थित गल्ला मंडी से पोलिंग पार्टियों को किया जाएगा रवाना
  • डीएम और प्रेक्षक ने दिए कड़े निर्देश
  • कानपुर में कल होना है मतदान

Polling parties will be sent to Kanpur today : कानपुर में दूसरे चरण 11 मई को वोटिंग होनी है जिसके बाद जिला प्रशासन ,पुलिस प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था के इंतजाम किए है जहां बुधवार को गल्लामंडी से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा,ये सभी पोलिंग पार्टियां पुलिस बल के साथ ईवीएम लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्र पहुंचेगी. आपको बता दें कि कानपुर नगर निगम में 110 वार्ड के लिए 530 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 1752 बूथ है, चुनाव सम्पन्न कराने के लिए करीब 10 हज़ार कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है.

डीएम और प्रेक्षक ने निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश

डीएम विशाख जी अय्यर ने प्रेक्षक के साथ नौबस्ता स्थित गल्ला मंडी स्थल पर पोलिंग पार्टियों के रवानगी के सम्बंध में निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश भी दिए. निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम, नगर पंचायत में कड़ी व्यवस्था की गई है.

बात की जाए कानपुर की तो कुल मतदाता 2287691, जिसमें पुरूष मतदाता 1221309 ,कुल महिला मतदाता 1066382 है.नगर निगम के महापौर पद के लिए कुल प्रत्याशी 13 ,जबकि नगर निगम के पार्षद पद के लिए कुल प्रत्याशी 851 हैं. नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए कुल प्रत्याशी 51 है, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के सदस्य पद के लिए कुल प्रत्याशी-253,वहीं कुल मतदेय स्थलो की संख्या- 1834 (नगर निगम क्षेत्र-1752 और नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत क्षेत्र में 82) जबकि कुल सेक्टर मजिस्ट्रेट 129 (नगर निगम क्षेत्र में लगे सेक्टर मजिस्ट्रेट-121 व नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत क्षेत्र में लगे सेक्टर मजिस्ट्रेट-08) कुल जोनल मजिस्ट्रेट - 33 (नगर निगम क्षेत्र में लगे जोनल मजिस्ट्रेट-29 और नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्र में लगे जोनल मजिस्ट्रेट-04), कुल सहायक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट-10 (नगर निगम क्षेत्र में लगे सुपर जोनल मजिस्ट्रेट-08 एवं नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्र में लगे सुपर जोनल मजिस्ट्रेट-02), कुल सुपर जोनल मजिस्ट्रेट-11 (नगर निगम क्षेत्र में लगे सुपर जोनल मजिस्ट्रेट-06 एवं नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्र में लगे सुपर जोनल मजिस्ट्रेट-05),कुल मतदान कार्मिको की संख्या - 10008, मतदान दिवस के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के सहयोग के लिए लगभग 75 मास्टर ट्रेनर भी लगाये गये है.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

60 मॉडल बूथ भी किये गए है तैयार

60 मतदान केन्द्रो को माडल मतदान केन्द्र के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिनमें सिविल डिफेन्स, एनसीसी, स्काउट आदि के माध्यम से मतदान मित्रों की तैनाती की गयी है। ये मतदान मित्रों द्वारा मतदान के लिए आने वाले वृद्ध एवं दिव्यांगो मतदाताओं का सहयोग प्रदान करेगें. इन मॉडल बूथों की सूची फाइनल कर दी गई है साथ ही इन मॉडल बूथ पर कोविड-हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध रहेगी अन्य बूथों की तरह पेयजल शौचालय की सुविधा भी रहेगी.

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us