Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News : पीएसी जवान गंगा में ले रहा था बटालियन के साथ ट्रेनिंग तभी हुआ बड़ा हादसा

Kanpur News : पीएसी जवान गंगा में ले रहा था बटालियन के साथ ट्रेनिंग तभी हुआ बड़ा हादसा
जवान डूबा गंगा में

कानपुर के घाट पर गंगा की तेज धारा में पीएसी का एक जवान डूब गया, यहां घाट पर 37वी वाहिनी पीएसी के जवानों को तैराकी और गंगा में डूबे हुए लोगों को रेस्क्यू करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था कि तभी ये बड़ा हादसा हो गया, वही ग्रुप के बाकी सदस्यों ने गंगा में डुबकी लगाकर 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डूबे हुए जवान का शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,इस घटना के बाद ग्रुप के बाकी सदस्यों में गम का माहौल है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के महाराजपुर में ड्योढ़ी घाट पर पीएसी जवान डूबा
  • बटालियन के साथ जवान ले रहा था गंगा में ट्रेनिंग
  • 1 घण्टे बाद कड़ी मशक्कत के बाद बरामद हुआ जवान का शव

Pac jawan died by drowning in Ganga : महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी घाट में शुक्रवार दोपहर में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब बटालियन के साथ प्रशिक्षण ले रहे पीएसी का एक जवान गंगा की गोद में समा गया, सभी जवान गंगा से बाहर आये तो जवानों में एक जवान कम की जानकारी हुई ,डूबने की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी गयी जहां कुछ जवानों ने बोट और नाव और गोताखोरों की मदद से करीब 1 घण्टे बाद जवान के शव को खोज निकाला.

 

बटालियन के साथ नदी में दी जा रही थी ट्रेनिंग

जानकारी के मुताबिक 37 वीं वाहिनी की पीएसी बटालियन की टुकड़ी महाराजपुर के ड्योढ़ीघाट पर तैनात है, जहां आये दिन जवानों को गंगा में तैरने व रेस्क्यू करने की ट्रेनिंग दी जा रही थी कि गंगा में यदि कोई डूबने लगे तो उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कैसे किया  जाए, बताया जा रहा है कि 50 जवानों के ग्रुप को गंगा नदी में प्रशिक्षण के लिए उतारा गया था इस ट्रेनिंग पीरियड में जब जवान बाहर आये तो एक जवान कम मिला.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

जानकारी की गई तो वह जवान औरैया निवासी प्रह्लाद निकला तत्काल गंगा में डूबने की आशंका पर हड़कम्प मच गया और उसके बाद महाराजपुर पुलिस को सूचना दी गई, वही गोताखोरों को बुलाकर जवान की खोजबीन शुरू की,करीब 1 घण्टे की कड़ी मशक्क्त के बाद पीएसी जवान के शव को बरामद कर लिया गया.और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही परिजनों को सूचना दे दी गई है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

गंगा में आये दिन डूबने से हादसे हो रहे है लेकिन इस पर आखिर प्रशासन का ध्यान क्यो नही जा रहा, क्यो आसपास घाट पर उचित व्यवस्था नही की जाती है, हालांकि कुछ घाटों पर अच्छी व्यवस्था है, पीएसी जवान जिसे बटालियन के साथ गंगा में ट्रेनिंग दी जा रही थी उसकी डूबकर मौत हो गई, फिलहाल इन सब बिन्दुओ पर प्रशासन को सोचने की जरूरत है की रेस्क्यू के लिए टीम एक्टिव रहे जिससे डूबने वालो को बचाया जा सके.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us