Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Naag Nagin Dance In Sawan : श्रावण मास में नाग-नागिन के जोड़े के अद्भुत दर्शन,वीडियो हुआ वायरल

Naag Nagin Dance In Sawan : श्रावण मास में नाग-नागिन के जोड़े के अद्भुत दर्शन,वीडियो हुआ वायरल
सावन में सर्पों का जोड़ा अठखेलियाँ करता हुआ,वायरल हुआ वीडियो

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है, सावन मास में नाग-नागिन जोड़े का आलिंगन बड़ा ही शुभ माना जाता है. कुछ इसी तरह से कानपुर के साढ़ क्षेत्र में नाग-नागिन जोड़े के आलिंगन करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.कस्बे में यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है.


हाईलाइट्स

  • नाग-नागिन के जोड़े का डांस और आलिंगन करते वीडियो हुआ वायरल
  • स्थानीय लोगों ने सर्पो के इस दृश्य को किया कैमरे में कैद,हुआ वायरल
  • कानपुर के साढ़ क्षेत्र के सीएचसी भीतरगांव का बताया जा रहा मामला,बना चर्चा का विषय

Kanpur Nag Nagin dance viral : अक्सर फिल्मों में नाग-नागिन को नाचते ,खेलते और आलिंगन करते देखा होगा.रियल लाइफ में नाग-नागिन जोड़े का अठखेलियाँ करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.नाग-नागिन जोड़े का यह वीडियो कानपुर के साढ़ क्षेत्र का बताया जा रहा हैं.हिन्दू मान्यताओं के अनुसार नाग-नागिन जोड़े का डांस शुभ संकेत माना जाता है.कुछ लोगों का कहना है कि मेरा सौभाग्य है कि भगवान के साक्षात दर्शन सावन में हो गए. कुछ का ये कहना है कि ऐसा दृश्य बारिश आने के अच्छे संकेत देता है.कोई इसके विपरित भी बात करता है.

 

सावन मास में अद्भुत सर्पों का डांस का वीडियो वायरल

सावन मास चल रहा है,ऐसे में भगवान शंकर जी पूजा फलदायी होती है.सावन मास में यदि नाग-नागिन जोड़े को खेलते हुए या आलिंगन करते हुए दृश्य देख ले कोई तो, तो इसके मायने काफी माने जाते हैं.नाग-नागिन के आलिंगन का यह वीडियो साढ़ क्षेत्र के भीतरगांव सीएचसी का बताया जा रहा है.स्थानीय लोगों ने सर्पों के एक दूसरे से अठखेलियाँ व आलिंगन करते हुए का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

3 से 4 फुट जमीन पर नाग-नागिन के जोड़े का अद्धभुत नजारा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, नाग-नागिन का यह जोड़ा एक दूसरे से आलिंगन कर जमीन से 3 से 4 फुट हवा में नीचे ऊपर एक जगह से दूसरे जगह की ओर जाते हुए दिख रहे हैं. करीब 3 से 4 मिनट तक यह दृश्य बराबर देखा गया. सर्पों का यह नजारा देख लोग तरह-तरह की बाते कर रहे हैं. कोई इसे जीव जंतुओं का प्रेम मिलाप बता रहा है.कोई सावन में सर्पों के इस दृश्य को शुभ बता रहा है.फिलहाल कानपुर में यह वीडियो इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है.

 

हिन्दू धर्म में हैं कई ऐसी मान्यताएं

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार धर्म में कई मान्यताएं हैं. सावन के दिनों में भगवान शिव की आराधना से सभी कष्टों का निवारण हो जाता है. पौराणिक महत्व में कई रहस्य छिपे हैं.किवंदतियां है कि सर्पों के जोड़ो का नृत्य, आलिंगन और अठखेलियाँ करता हुआ दृश्य की भी मान्यताएं बताई जाती है.हालांकि सावन के दिनों में सर्पो के जोड़ो का यह दृश्य शुभ माना जाता है और इसके कई मायने निकाले जाते हैं.ज्यादातर ग्रामीण अंचलों में ऐसी मान्यताएं ज्यादा प्रचलित हैं. लोगों का मानना है कि सावन के दिनों में ऐसे दृश्य का मतलब स्वयं भगवान ने दर्शन दे दिए .

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us