Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News : कैबिनट मंत्री नन्दी का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, ऐसे बयान को बताया बचकानी हरकत

Kanpur News : कैबिनट मंत्री नन्दी का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, ऐसे बयान को बताया बचकानी हरकत
मंत्री नन्दी पहुंचे कानपुर

कानपुर पहुंचे प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी ने राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयान पर पलटवार किया है और जमकर निशाना भी साधा जिसमे कहा कि विदेश में ऐसी बात करना बचकानी हरकत है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल नन्दी ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार
  • नंदी ने राहुल गांधी के बयान को बताया बचकानी हरकत
  • कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस कमिश्नर को दिए निर्देश

Minister Nandi hit back at Rahul Gandhi's statment : कानपुर में शनिवार को औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल नन्दी पहुंचे जहां उन्होंने आये हुए पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं व व्यापारियों के साथ वार्ता की और उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देश आलाधिकारियो को दिए.साथ ही कानून व्यवस्था की गहनता से समीक्षा की, और कड़े निर्देश भी दिए.

राहुल के बयान पर दिया मंत्री ने जवाब

राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है जहां बीजेपी ने उन्हें इस बयान पर घेरना शुरू कर दिया है कानपुर पहुंचे योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि देश मे अब हर कोई राहुल गांधी के बाद अपने बच्चों का नाम राहुल व पप्पू नहीं रखना चाहता है, इस बयान को उन्होंने बचकानी हरकत बताया है.

सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर रहे मंत्री नन्दी ने कहा कि जल्द ही नई टर्मिनल में फ्लाइट की सौगात दी जाएगी,जल्द ही बड़े शहरों के लिए भी यहां से फ्लाइट शूरू होंगी, कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की जिस पर पुलिस कमिशनर को निर्देशित किया कि शहर में सट्टेबाजी,जुए के अड्डे,मादक पदार्थो की बिक्री को बंद किया जाए.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

कृतिका मिश्रा को मंत्री नंदी ने किया सम्मानित

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

आईएएस परीक्षा 2022 में 66 वीं रैंक व हिन्दी माध्यम में प्रथम रैंक प्राप्त कर कानपुर नगर व प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली राष्ट्रीय स्वयं संघ परिवार की सदस्य व भाजपा नेता दिवाकर मिश्रा की बेटी कृतिका मिश्रा को मंत्री नंद गोपाल नंदी ने आज उनके गांधीनगर कानपुर स्थित आवास पर जाकर सम्मानित किया उनकी इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी व उज्जवल भविष्य की कामना की इस दौरान परिवार के सदस्यों से स्नेहिल भेंट वार्ता करते हुए उन्हें भी शुभकामनाएं दी.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us