Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur crime : नाम छिपाकर शादीशुदा महिला का करता रहा शारीरिक शोषण ,असलियत सामने आई तो सभी रह गए हैरान

Kanpur crime : नाम छिपाकर शादीशुदा महिला का करता रहा शारीरिक शोषण ,असलियत सामने आई तो सभी रह गए हैरान
कानपुर में धर्मपरिवर्तन लव जिहाद का मामला

कानपुर में एक बार फिर लव जिहाद ,धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है ,जहां पीड़ित युवती ने युवक पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है कि उसके साथ कई महीनों तक शारीरिक शोषण होता रहा और नाम बदलकर उसे गुमराह कर उससे कई बार पैसे ऐंठता रहा इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में धर्म धर्म परिवर्तन और लव जिहाद का मामला
  • नाम बदलकर 2 वर्ष तक महिला का किया शोषण
  • पीड़ित महिला ने कराई शिकायत दर्ज,जांच में जुटी पुलिस

man cheated a woman by changing his name in Kanpur.

कानपुर के चकेरी क्षेत्र रहने वाला युवक कल्लू जो वाहनो की मरम्मत का मेकैनिक है, आरोप है कि कल्लू नाम के शख्श ने धार्मिक नाम छिपाकर  युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और इतना ही नही 2 वर्ष तक उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा जब युवती ने बात शादी के लिए कही तो टालमटोल जवाब देकर गुमराह करता रहा

जब हकीकत सामने आई तो युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई दरअसल कल्लू नाम बताने वाला युवक का असली नाम अब्दुल वाहिद निकला और वह नाम छिपाकर युवती को धोखा दे रहा था ,बजरंग दल संग्ठन को इसकी जानकारी हुई तो तत्काल युवती को लेकर थाने पर शिकायत दर्ज की जहां पुलिस ने मामले को दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है.

2 वर्ष तक करता रहा शारीरिक शोषण

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

कानपुर के चकेरी थाना अंतर्गत रहने वाली एक महिला का आरोप है कि कल्लू नाम के शख्श ने धार्मिक नाम छिपाकर उसे प्रेम जाल में फंसाया और गुमराह व धोखा देते हुए 2 वर्ष तक उसके साथ शारीरिक शोषण किया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया, जिसके बाद बजरंग दल के समर्थन में महिला ने आरोपित की गिरफ्तारी की शिकायत दर्ज करवाई है. दरअसल चकेरी में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब छह साल पहले मोहित कुशवाहा नाम के युवक के साथ हुई थी, लेकिन शादी के बाद दोनों में अनबन शुरू हो गयी,

इन दोनों का एक बेटा होने के बदवजूद मोहित आये दिन उसके साथ मारपीट करता था, दो साल पहले महिला की मुलाकात कल्लू नाम के गाड़ी मैकेनिक से हुई, ये मुलाकात देखते ही देखते प्यार में बदल गयी, दोनों आपसी सहमति से लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे, महिला का आरोप है कि, आरोपी कल्लू महिला को शादी का झांसा देते हुए दो सालों तक शारीरक शोषण करता रहा,हकीकत सामने आई तो युवती दंग रह गयी और उसने अपनी आपबीती पुलिस को बताई.

पुलिस ने शुरू की कार्यवाही

महिला ने कल्लू से कई बार शादी करने का दबाव बनाया लेकिन आरोपी ने उसे मना कर दिया, इस दौरान महिला ने जब पता लगाया कि कल्लू ऐसा क्यों कर रहा है हकीकत सामने आने के बाद उसकी आंख फ़टी की फ़टी रह गई , महिला जिस कल्लू के नाम आदमी के साथ पिछले दो सालों से रह रही थी उसका असली नाम अब्दुल वाहिद था पीड़ित महिला ने आरोपी कल्लू उर्फ अब्दुल वाहिद के ऊपर शारीरिक शोषण और नाम बदल कर गुमराह करने व धोखाधडी और 7 हजार रुपए नकद व दो लाख रुपये के जेवरात हड़पने का आरोप लगाते चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है वही इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर आरोपी कल्लू उर्फ अब्दुल वाहिद की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दे रही है.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us