
Kanpur News : एलएलबी की छात्रा ने सन्दिग्ध परिस्थितियों में लगाई बैराज से गंगा में छलांग,मौत
कानपुर में लॉ की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा बैराज पुल से कूदकर सुसाइड कर लिया, बैराज पर मौजूद गोताखोरों ने तुरंत नदी में छलांग लगाई लेकिन तब तक छात्रा की मौत हो चुकी थी,पुलिस ने छात्रा के पास से आईडी बरामद करते हुए शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी है फिलहाल छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया जिसका अब तक पता नहीं चल सका.
हाईलाइट्स
- कानपुर में एलएलबी की छात्रा ने बैराज से गंगा में छलांग लगाकर किया सूसाइड
- आत्महत्या के कारणों का अबतक नही चल सका पता
- परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
Law Student Committed Suicide In Kanpur : कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार सुबह उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब एलएलबी की छात्रा ने गंगा बैराज पुल से छलांग लगा दी. छात्रा को डूबता देख बचाने के लिए गोताखोर भी नदी में कूद पड़े,जब तक वे उसको बाहर निकालते, तब तक छात्रा ने दम तोड़ दिया था. घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचना दी है.
सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं

अंजली छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी बाजपेई ऑफ लीगल की बीए एलएलबी की छात्रा थी, आज सुबह घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन यहां कैसे आई यह परिजनों को भी नहीं पता है,इतना जरूर जानकारी हुई है कि दो दिनों से कुछ परेशान थी फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सुसाइड के कारणों की जानकारी जुटा रही है.
