Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News In Hindi: कानपुर के गोल्डन बाबा का संकल्प ! यूपी के सीएम योगी जबतक पीएम नहीं बन जाते, तबतक नंगे पैर रहेंगे

कानपुर गोल्डन बाबा, Image Credit Original Source

Kanpur Golden Baba

गोल्डन बाबा (Golden Baba) के नाम से मशहूर मनोज सिंह उर्फ मनोजानन्द अक्सर चर्चाओं में रहते हैं. उनके शरीर में धारण किये हुए सोने के आभूषण को लेकर हमेशा वे सुर्खियों में रहते हैं. इस बीच गोल्डन बाबा ने एक संकल्प लिया है जिसमें उन्होंने कहा कि जबतक सीएम योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) पीएम नहीं बन जाते तबतक वह अपने चांदी वाले जूते (Silver Shoes) नहीं पहनेंगे बल्कि अब से नंगे पैर रहेंगे.

कौन हैं मनोज सिंह उर्फ गोल्डन बाबा?

कानपुर के मनोज सिंह को गोल्डन बाबा (Golden Baba) कहा जाता है. दरअसल मनोज सिंह भारी मात्रा में सोने के जेवरात शरीर पर धारण किये रहते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. गले में सोने का हार, कवच-कानों के कुंडल कर्ण, फूल सोने की करधनी, कंगन,कड़े, उंगलियों में अंगूठियां, मुकुट सोने का वहीं अपनी रिवाल्वर का कवर भी सोने का ही प्रयोग करते हैं. इसके अलावा लड्डू गोपाल की मूर्ति साथ रखते हैं. गोल्डन बाबा ने एक ऐसा एलान किया है जिससे वे चर्चाओं में आ गए हैं. उन्होंने अपने साढ़े 4 किलो के चांदी वाले जूते उतार दिये हैं.

योगी जबतक पीएम नहीं बनते तबतक

मनोज सिंह उर्फ मनोजानन्द ने अपने चांदी वाले जूते इसलिए उतार दिए है क्योंकि उन्होंने संकल्प लिया है कि जबतक सीएम योगी प्रधानमंत्री नहीं बन जाते तबतक वे अपने चांदी के जूते नहीं पहनेंगे बल्कि अब वे नँगे पैर ही रहेंगे. उन्होंने कहा कि सीएम योगी ही देश को हिदू राष्ट्र बना सकते हैं, उन्हें आगे पीएम बनना चाहिए. गोल्डन बाबा अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में घिरे रहते हैं.

kanpur_golden_baba_manoj_singh_news
गोल्डन बाबा कानपुर, Image Credit Original Source
कोरोना के समय सोने का लगाए थे मास्क

गोल्डन बाबा अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बने रहते हैं.यही नहीं उनके रहने का तरीका बेहद अलग है. हालांकि वर्ष 2022 में उनकी कानपुर से लापता होने की खबर ने हड़कम्प मचा रखा, सीसीटीवी के जरिये उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. पता चला कि वे चित्रकूट में हैं, फिर वे अपने ग्रह जनपद कानपुर पहुंचे थे. तबसे सूत्रों की माने तो वे ज्वेलरी का प्रयोग ज्यादा नहीं करते हैं और गेरुआ वस्त्र धारण कर लिए हैं. अब उनका यह एलान चर्चा का विषय बना हुआ है. कोरोना के समय उनका सोने का मास्क चर्चा में आया था.

05 Feb 2024 By Vishal Shukla

Latest News

Prateek Yadav Live News: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा प्रतीक का शव, कल होगा अंतिम संस्कार, जानिए पल-पल की अपडेट LIVEPrateek Yadav Live News: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा प्रतीक का शव, कल होगा अंतिम संस्कार, जानिए पल-पल की अपडेट
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे, अखिलेश यादव के सौतेले भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम...
Prateek Yadav Death News: किचन में अचानक गिरे प्रतीक यादव, अपर्णा यादव के करीबी ने बताई उस सुबह की पूरी कहानी
फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ
Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल, पान खाकर करें यात्रा
UP Cabinet Expansion 2026: योगी मंत्रिमंडल का आज बड़ा विस्तार, फतेहपुर की कृष्णा पासवान समेत कई नए चेहरों की चर्चा
Suvendu Adhikari CM Oath: ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री, जानिए क्यों अब तक नहीं की शादी
Kal Ka Rashifal 10 May 2026: किसके लिए कष्टकारी होगा रविवार का दिन, इन उपायों से मिलेगी सफलता

Follow Us