Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News: इस ऐतिहासिक दिन ही हो हमारे बच्चे की डिलीवरी ! जानिए कानपुर में प्रेग्नेंट महिलाओं ने क्यों की ऐसी अनोखी मांग

Kanpur News: इस ऐतिहासिक दिन ही हो हमारे बच्चे की डिलीवरी ! जानिए कानपुर में प्रेग्नेंट महिलाओं ने क्यों की ऐसी अनोखी मांग
गर्भवती महिलाओं की अनोखी मांग, फोटो-साभार सोशल मीडिया

Kanpur Pregnent Women Ram Mandir

22 जनवरी अयोध्या (Ayodhya) में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा (Life Consecration) का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हर कोई अनोखे ढंग से अपनी-अपनी सहभागिता दिखा रहा है. वहीं इस शुभ घड़ी की साक्षी कानपुर से गर्भवती महिलाएं (Pregnant Womens) भी बनना चाहती है. प्रेग्नेंट महिलाओ व उनके परिजनों ने कानपुर के इस बड़े सरकारी अस्पताल के डाक्टर्स से गुहार लगाई है कि उनकी डिलिवरी इस ऐतिहासिक दिन यानी 22 जनवरी को ही हो.

प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन ही हो बच्चे की डिलीवरी

अयोध्या (Ayodhya) में भगवान राम (Lord Ram) का भव्य मंदिर बन रहा है. आने वाली 22 जनवरी का सभी देशवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दरअसल अयोध्या में रामलला को पुराने घर से नए घर में शिफ्ट कर उनकी प्राण प्रतिष्ठा करते हुए स्थापित किया जाएगा. देश और विदेश में सभी को 22 जनवरी का बहुत इंतजार है हर कोई रामलला के भव्य मंदिर व प्राण प्रतिष्ठा (Life Consecration) कार्यक्रम की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दे रहा है. हर कोई अपनी ओर से राम मंदिर के लिए कुछ ना कुछ सहभागिता जरूर करते हुए दिखाई दे रहा है.

सभी दीपोत्सव की तैयारी में भी हैं. ऐसे में कानपुर के सबसे बड़े अस्पताल में गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) ने यहां के डॉक्टर से एक अनोखी मांग कर दी है. यहां गर्भवती महिलाओं व उनके परिजनों ने 22 जनवरी को ही डिलीवरी (Delivery) की डॉक्टर से मांग की है.

गर्भवती महिलाओं का कहना है कि इससे अच्छा शुभ मुहूर्त और कोई नहीं हो सकता, क्योंकि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी और अगर यदि उसी दिन डिलीवरी होती है तो हमारे घर भी रामलला का आगमन हो जाएगा. वही इसको लेकर काफी महिला अस्पताल में डॉक्टर से मिलकर तारीखों में आगे पीछे बदलाव करते हुए मांग करते हुए दिखाई दी है.

22 जनवरी को ही कराना चाहती हैं डिलिवरी

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज (Gsvm Medical College) के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ सीमा द्विवेदी (Seema Dwivedi) का कहना है कि यहां लेबर रूम में प्रतिदिन 14 से 15 डिलीवरिया होती है. इस बार इन गर्भवती महिलाओं के परिजनों की ओर से यह मांग (Demand) आयी है कि उनकी डिलीवरी 22 जनवरी को ही की जाए.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

अब बात आ रही है कि 1 दिन में कितनी डिलीवरी की जा सकती है तो 22 जनवरी के लिए 30 ऑपरेशंस की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि नार्मल डिलीवरी के लिए तो कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन कई लोगों को समझाया गया है कि जो डेट आपको दी गई है वह आगे-पीछे हो सकती है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

गर्भवती महिलाओं का कहना, इस ऐतिहासिक दिन बच्चे का हो जन्म

गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) का कहना है कि 22 जनवरी के दिन यदि हमारे बच्चे का जन्म होता है तो इससे ज्यादा खुशी की बात हमारे लिए कोई और नहीं हो सकती, क्योंकि हम सभी अयोध्या (Ayodhya) में रामलला के भव्य मंदिर और उनकी प्राण प्रतिष्ठा (Life Consecration) का कई वर्षों से इंतजार कर रहे हैं इतने सालों बाद ये शुभ दिन आया है तो हम भी चाहते हैं कि इस दिन के साक्षी हमारी संतान भी बने. हम चाहते हैं कि हमारे घर भी इसी दिन हमारी संतान का आगमन हो.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us