Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime In Hindi: सोशल मीडिया पर दोनों में बढ़ी नजदीकियां ! युवक जब मिलने पहुंचा घर, सच्चाई निकली कुछ ये

Kanpur Crime In Hindi: सोशल मीडिया पर दोनों में बढ़ी नजदीकियां ! युवक जब मिलने पहुंचा घर, सच्चाई निकली कुछ ये
सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद विवाद, image credit original source

Kanpur News In Hindi

आजकल सोशल मीडिया (Social media) के जरिये चैटिंग (Chatting) होना आम बात हो गई है. चैटिंग के जरिये बात दोस्ती से प्यार तक पहुंच जाती है. बाद में जब सच्चाई सामने आती है तो फिर विवाद शुरू होता है. मामला कानपुर (Kanpur) के सचेंडी (Sachendi) से आया है. यहां एक युवक की दोस्ती इंस्टाग्राम पर चैटिंग के जरिये शुरू हुई, जब वह युवक युवती से मिलने घर पहुंचा तो उस युवती को देख होश उड़ गए. फिर विवाद (Dispute) शुरू हो गया. गुस्से में युवक ने महिला को धक्का देकर गिरा दिया. जिसमें वह घायल हो गयी है. उधर घायल महिला के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने युवक को गिरफ़्तार कर लिया है.

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार सच्चाई थी कुछ और

कानपुर (Kanpur) से बड़ा अजीबोगरीब मामला (Strange case) सामने आया है. सोशल मीडिया के इस दौर में हर कोई एक दूसरे का दोस्त बनना चाहता है. ज्यादातर लोग अपनी पहचान छिपाकर फर्जी आईडी क्रिएट (Fake Id Crate) कर लोगों को गुमराह करते हैं. कुछ ऐसा ही मामला यहां देखने को मिला है दरअसल सचेंडी (Sachendi) में रहने वाली इस 45 साल की महिला ने अपनी आईडी तो बनाई लेकिन अपनी फोटो की जगह 20 वर्ष की लड़की की फोटो लगा दी. 

45 साल की महिला ने लगाई आईडी पर दूसरी फोटो

चैटिंग के जरिये उस महिला को सोशल मीडिया पर 20 साल का युवक मिला फिर दोनों में बात शुरू हो गयी 5 से 6 माह में यह दोस्ती प्यार में बदल गयी. युवक उसकी सही उम्र से बिल्कुल अंजान था. फिर एक दिन युवक ने युवती से मिलने के लिए कहा.

युवक युवती के बताए हुए स्थान यानी उसके आवास पहुंच गया. जैसे ही उसने उसे देखा तो सन्न रह गया. दरअसल जो आईडी में फोटो थी वह युवती थी ही नहीं, बल्कि अपने ज्यादा से दोगुनी उम्र की महिला निकली. बस युवक अपना आपा खो बैठा और यह कांड कर डाला. दोनों में काफी देर विवाद हुआ. फिर युवक ने महिला को धक्का देकर गिराकर घायल कर दिया जिसमें उसे गम्भीर चोट आई है. वहीं युवक वहां से महिला का मोबाइल लेकर फरार हो गया.

accused_arrested_kanpur
आरोपित युवक गिरफ्तार
महिला की हालत गंभीर, आरोपित युवक गिरफ्तार

जब दोपहर को परिजन घर पहुंचे तो महिला को घायल अवस्था में पड़ा देख दंग रह गए आनन-फानन में महिला को घायल अवस्था में एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से कई अहम साक्ष्य जुटाए जिसमें पुलिस को एक युवक महिला के घर आते हुए दिखाई दिया.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

पुलिस ने इस मामले गंभीरता से लेते हुए आरोपित युवक दीपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. उधर डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक युवक 20 से 22 साल का घर आते जाते देखा है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला अभी होश में नहीं है होश में आने के बाद उसके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और असली कहानी सामने आएगी.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us