Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur nikay chunav 2023 : सपा और कांग्रेस ने खेला ब्राह्मण कार्ड,भाजपा का दांव बाकी

Kanpur nikay chunav 2023 : सपा और कांग्रेस ने खेला ब्राह्मण कार्ड,भाजपा का दांव बाकी
कानपुर मेयर सीट में सपा कांग्रेस का ब्राह्मण कार्ड (बाएं वंदना वाजपेई सपा, दाएं आशनी अवस्थी कांग्रेस)

कानपुर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने जहां अपने मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिए, तो वहीं अभी तक भाजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं,हालांकि संघ के एक परिवार की सदस्य पर मंथन जरूर चल रहा है.वही आज सपा मेयर प्रत्याशी नामांकन करने नगर निगम पहुंचेंगी.


हाईलाइट्स

  • सपा और कांग्रेस ने पहले ही घोषित कर दिए थे मेयर प्रत्याशी
  • भाजपा का दांव आना बाकी
  • आज सपा प्रत्याशी कर सकती है नामांकन

Kanpur mayor candidate nomination : कानपुर में दूसरे चरण यानी 11 मई को चुनाव होना है बीते दिनों समाजवादी पार्टी ने कानपुर के मेयर प्रत्याशी के रूप में ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए आर्य नगर विधानसभा से विधायक अमिताभ बाजपेई की पत्नी वंदना बाजपेई को प्रत्याशी घोषित किया था, उधर कांग्रेस ने भी ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी बुंदेलखंड क्षेत्र की महासचिव आशनी अवस्थी को प्रत्याशी बनाया है.

सपा प्रत्याशी आज कर सकती हैं नामांकन 

अब रहा सवाल भाजपा का तो अब तक मेयर के लिए कोई नाम घोषित नहीं किया है, हालांकि सूत्र बता रहे है कि भाजपा जल्द ही संघ के एक परिवार के सदस्य को लेकर मंथन कर रही है. कानपुर निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है,हालांकि अब तक मेयर प्रत्याशियों ने नामांकन नहीं किया है, आज सपा मेयर प्रत्याशी नामांकन के लिए पहुंचेंगी, वहीं इस बार सपा और कांग्रेस ने ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए कहीं ना कहीं भाजपा के खेमे में खलबली जरूर पैदा की है.

भाजपा जल्द कर सकती है प्रत्याशी की घोषणा

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

भाजपा की माने तो अबतक मेयर प्रत्याशी पर मुहर नही लगाई है फिर भी ऐसा माना जा रहा है कि संघ परिवार के सदस्य पर विचार कर सकती है.फिलहाल सपा और कांग्रेस के खेमे ने ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए बीजेपी को चौकाया जरूर है अब देखना ये होगा कि बीजेपी कौन सा दांव खेलती है.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

Latest News

Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र के सौंरा गांव में तालाब की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण का...
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

Follow Us