Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Heavy Rain : भीषण बारिश से कानपुर का चौबेपुर थाना बना टापू,थानेदार हुए आक्रोशित

Kanpur Heavy Rain : भीषण बारिश से कानपुर का चौबेपुर थाना बना टापू,थानेदार हुए आक्रोशित
कानपुर के चौबेपुर थाने में जलभराव,वाहन डूबे

बारिश के चलते कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं.नाले ओवरफ्लो हैं.जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.इधर बारिश के चलते कानपुर का चौबेपुर थाना भी जलभराव से लबालब दिखाई दिया. कार्यालय तक पानी अंदर घुस गया,सरकारी दस्तावेज भी भींग कर खराब हो गए. जलभराव से गुस्साए थानेदार में पीएनसी के कर्मचारी को फटकार लगाते हुए थाने में बैठा लिया.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में बारिश के चलते चौबेपुर थाने में भरा पानी,आधे से ज्यादा डूबा थाना
  • पुलिसकर्मियो का आरोप हाइवे पर निर्माण में नाला न बनाये जाने पर थाने में घुसा पानी
  • जलभराव से दस्तावेज हुए खराब, इंस्पेक्टर हुए आक्रोशित

Chaubepur police station drowned in waterlogging : देश के कई राज्यो में नदियां उफान पर है.घरों तक बाढ़ का पानी पहुंच रहा है.जीवनयापन में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.बारिश ने कई सालों के रिकार्ड को तोड़ दिया है.दिल्ली,हिमाचल में स्थिति बड़ी ही बदतर है.कानपुर में भी बारिश के चलते चौबेपुर थाना पानी मे डूब गया.कमर तक थाने में जलभराव के चलते इंस्पेक्टर आक्रोशित हो उठे. आरोप है कि लापरवाही के चलते पीएनसी कर्मचारी को थाने में बैठा लिया.

बारिश की चपेट में आया चौबेपुर थानां

जानकारी के मुताबिक यह नजारा किसी घर का या मोहल्ला का नहीं है, बल्कि यह दृश्य चौबेपुर थाने का है.यहां बारिश के चलते थाने परिसर में जलभराव इतना ज्यादा हो गया,कि थाना भी आधा लबालब पानी में समा गया. दरअसल पुलिसकर्मियो का कहना है कि हाइवे निर्माण के चलते नाला नहीं बनाया गया जिसकी वजह से बारिश का पानी थाने के अंदर आ पहुंचा है.

कार्यालय में घुसा पानी, वाहन ,सरकारी दस्तावेज हुए खराब

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

पुलिसकर्मियों की माने तो यहां थाने में खड़े हुए वाहन डूब गए हैं.हम सभी एक जगह से दूसरी जगह नहीं जा पा रहे हैं. कार्यालयों में पानी घुस गया है.सरकारी दस्तावेजों का भी नुकसान हुआ है.यह सब हाइवे निर्माण में नाला न बनाये जाने के कारण ऐसी स्थिति उतपन्न हुई है.थाने में जलभराव के चलते इंस्पेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई और पीएनसी के कर्मचारी को थाने में बैठा लिया. थाना में जलभराव को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह थाना किसी टापू से कम नहीं लग रहा है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

2 दर्जन घरों में भी घुसा पानी

कल्याणपुर के दाइपुर के नई बस्ती इलाके में भी करीब 2 दर्जन घरों में बारिश का पानी रात से घुस आया. जलभराव से लोगों के घरेलू सामान फ्रिज, टीवी, कूलर सब पानी में डूब गए उनका कहना है कि जीटी रोड को चौड़ा किया जा रहा है.नाले के ऊपर जो पुल बनाया गया है उसमें पर्याप्त पाइप नहीं डाले गए हैं जिसकी वजह से पानी घरों में घुसा है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us