Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Dehat News: पारिवारिक कलह के चलते 7 महीने के बच्चे की माँ ने उठाया खौफ़नाक कदम ! जिसे सुनकर सभी की आंखे हुई नम

युवती ने की आत्महत्या, image credit original source

Kanpur News In Hindi

यूपी (Up) के कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में एक महिला ने पारिवारिक कलह (Family Dispute) के चलते एक खौफनाक कदम उठाया है. दरअसल महिला अपने 7 महीने के बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान (Suicide) देने का प्रयास कर रही थी, लेकिन आखिरी समय में उसकी ममता जाग उठी और उसने अपने बच्चे को पटरी से दूर लिटाते हुए खुद ट्रेन के आगे कूद गई. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

महिला ने रेल की पटरी के आगे कूदकर दी जान, साथ में था दुधमुहा बच्चा 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर देहात (Kanpur Dehat) के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर (Kotwali Bhoganipur) गांव के रहने वाले राधेश्याम की 25 वर्षीय पत्नी पूनम अपने 7 महीने के बच्चे को गोद में लेकर गांव के पास बनी रेलवे पटरी के किनारे आत्महत्या करने पहुंची, लेकिन अंतिम समय में उसकी ममता जाग उठी और उसने अपने बच्चे को पटरी से दूर लिटाकर कानपुर से झांसी की ओर जा रही सुपरफास्ट राप्तीसागर एक्सप्रेस के आगे कूद कर जान दे दी. उधर बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ पटरी के पास पहुंची तो रोते हुए बच्चे को शांत करवाते हुए इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.

kanpur_dehat_bhoganipur_news
ट्रेन से कटकर दी जान, image credit original source

ग्रामीणों ने दी पुलिस को अहम जानकारी

ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार राधेश्याम अपने घर का पालन पोषण तो कर ही रहा था, लेकिन वह शराब पीने का भी आदी था इसलिए रोजाना शराब पीकर अपने घर में लड़ाई-झगड़ा और पत्नी से मारपीट किया करता था. रोज-रोज की मारपीट और लड़ाई झगड़े से तंग आकर पत्नी पूनम ने ये खौफनाक कदम उठाया है फिलहाल पुलिस राधेश्याम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

आपको बतादें कि जब शाम के समय ग्रामीण अपने खेतों में काम कर रहे थे तभी एक बच्चे की रोने की आवाज आई थी. सभी बच्चे की आवाज सुनकर उसे इधर उधर ढूंढने लगे अचानक उनकी नजर पटरी के पास पड़ी जहां पूनम का शव कई टुकड़ों में दिखाई दिया. बच्चा पटरी के बगल में ही  रो रहा था ग्रामीण पहली बार में ही देखकर पहचान गए कि यह पूनम है और उसने आत्महत्या कर ली है.

पारिवारिक कलह ने ले ही पूनम की जान

पूनम की मौत के बाद आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूनम के क्षत विक्षत हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना के बाद से ही लगातार परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. लोगों ने इस घटना के लिए पूनम के पति राधेश्याम को जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस ने मृतका के पति राधेश्याम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के मिर्जापुर भिटारी में सैकड़ों लोगों को वितरित किए गए कंबल, बड़ी संख्या में रही लोगों की सहभागिता

12 Apr 2024 By Vishal Shukla

Latest News

UPPCL News: फतेहपुर में लाइनमैन की मौत पर भड़का गुस्सा, जैकी के आश्वासन पर JE समेत तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा UPPCL News: फतेहपुर में लाइनमैन की मौत पर भड़का गुस्सा, जैकी के आश्वासन पर JE समेत तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर में लाइनमैन नोखेलाल की करंट से मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. पावर हाउस पर शव रखकर...
कानपुर रेल पुल पर चला ‘ट्रैफिक लॉकडाउन’! डेढ़ महीने तक लखनऊ से कटेंगी ट्रेनें, सफर से पहले ये खबर पढ़ना जरूरी
Fatehpur News: फतेहपुर में शादी के नाम पर संगठित ठगी का खुलासा, फर्जी कॉल सेंटर से 6 गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 01 अप्रैल 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहते हैं आपके नक्षत्र, जानिए सभी का दैनिक भाग्यफल
UPPCS Topper 2024: किसान के बेटे ने इतिहास रच पाई सफलता, 9वीं रैंक लगाकर बना SDM, फतेहपुर के शुभम सिंह की संघर्ष भरी कहानी
Fatehpur News: विदाई में भी शिक्षा की महक ! फतेहपुर में गुरु जय प्रकाश सिंह को नम आंखों से दी गई विदाई
UPPSC PCS Result 2024: नेहा पांचाल ने किया टॉप, बेटियों का दबदबा, 932 अभ्यर्थी सफल

Follow Us