Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime: कानपुर में एक पत्नी ने पति का काट दिया प्राइवेट पार्ट, वजह जान रह जायेंगे हैरान

Kanpur Crime: कानपुर में एक पत्नी ने पति का काट दिया प्राइवेट पार्ट, वजह जान रह जायेंगे हैरान
कानपुर में पत्नी ने पति का काटा प्राइवेट पार्ट : फोटो प्रतीकात्मक

Kanpur Crime: कानपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद पत्नी ने अपने ही पति का ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट दिया जिसके बाद पति ने गुजैनी पुलिस से शिकायत दर्ज करते हुए मामला दर्ज कराया है.


हाईलाइट्स

  • आपसी झगड़े में पत्नी ने पति का काटा ब्लेड से प्राइवेट पार्ट
  • कानपुर के गुजैनी क्षेत्र का है मामला
  • सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में हड़कम्प,मारे शर्म के एक सप्ताह बाद की शिकायत

Wife cut husband private part : कानपुर के गुजैनी में पत्नी की इस हरकत ने सबको झकझोर कर रख दिया. जिसने भी यह घटना सुनी तो वह दंग रह गया.आपसी विवाद के चलते सोते वक्त पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट को ही घायल कर डाला,किसी तरह चीखते चिल्लाते पति वहां से भागा और डॉक्टर के पास पहुंचा .करीब घटना के एक सप्ताह बाद पीड़ित पति ने थाने में आपबीती बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है.

 

सोते वक्त किया पत्नी ने हमला

कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्रा 8 में रहने वाले पति और पत्नी के झगड़े ने ऐसा रूप लिया कि पत्नी ने 14 जून को सोते वक्त पति पर जानलेवा हमला करते हुए ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट डाला. शोर मचाने पर पति भाग कर थाने पहुंचा और मदद की गुहार लगाई.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

आपसी विवाद बताई जा रही वजह

दरअसल वरूण विहार निवासी धीरज काल्पनिक नाम अपनी पत्नी सोनम व तीन बच्चों के साथ रहता है और वह प्राइवेट जॉब करता है. बताया जा रहा कि 14 जून को पति-पत्नी में आपसी विवाद में झगड़ा हुआ. आरोप है जिसके बाद रात में पत्नी ने सोते वक्त ब्लेड से पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला.दर्द से चीख रहे पति को छोड़ पत्नी फरार हो गई.

किसी तरह से उसने अपना इलाज करवाया और शर्म के मारे उसने इस बात की जानकारी किसी को न दी.एक सप्ताह बाद पति अपनी आपबीती लेकर गुजैनी थाने पहुंचा जिसके बाद पीड़ित की तहरीर के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है.

एसीपी नौबस्ता ने ये कहा

नौबस्ता के एसीपी अभिषेक पांडे ने बताया कि एक पत्नी द्वारा पति पर हमला करने का मामला सामने आया है, आरोपी पत्नी की तलाश की जा रही है. वहीं, पीड़ित का भी मेडिकल करवाया गया है. जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us