Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime In Hindi: ख़रीददारी कर घर लौट रही महिला का युवक ने रोका रास्ता ! बीच रास्ते गलत कार्य करने का किया प्रयास, महिला ने मचाया शोर

Kanpur Crime In Hindi: ख़रीददारी कर घर लौट रही महिला का युवक ने रोका रास्ता ! बीच रास्ते गलत कार्य करने का किया प्रयास, महिला ने मचाया शोर
महिला के साथ गलत करने का प्रयास, image credit original source

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) से एक सनसनीखेज वारदात (Sensational Case) सामने आई है. खरीददारी कर अपने घर लौट (Return Home) रही महिला को नमक फैक्ट्री चौराहे के पास सुनसान रास्ते एक युवक ने रोक लिया. आरोप है कि युवक ने बीच सड़क उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी और उसके साथ रेप का प्रयास (Tried To Rape A Woman)तक किया. शोर मचाने के बाद उसे धक्का देकर महिला ने अपनी जान बचाई, तबतक युवक फरार हो गया. यह घटना पास लगे सीसीटीवी (Cctv) में कैद हो गयी. पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है. पुलिस ने वॉयरल वीडियो को दृष्टिगत रखते हुए जांच शुरु कर दी है.

कानपुर में महिला के साथ गलत कार्य करने का प्रयास

उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के कानपुर (Kanpur) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. गुरुवार रात को शापिंग कर महिला अपने घर लौट रही थी, तभी रावतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नमक फैक्ट्री चौराहा के पास एक अज्ञात युवक ने उसे रोक लिया. उस वक्त वह रास्ता सुनसान था, यही नहीं उसने महिला के साथ छेड़खानी की, विरोध करने पर उसने उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया. किसी तरह से शोर मचाते हुए उसे धक्का देकर महिला ने अपनी जान बचाई, तब तक आरोपित युवक फरार हो गया. वहीं इस पूरे घटना की वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है युवती ने तत्काल अपने साथ हुई इस घटना की सूचना पुलिस को दी. आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारियों ने इस घटना का संज्ञान लिया और वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

सुनसान रास्ते पर रोका महिला को

जानकारी के मुताबिक रात में महिला खरीदारी करके अपने घर वापस लौट रही थी. महिला नमक फैक्ट्री चौराहे के पास पहुंची थी उस वक्त वहां बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ था बिल्कुल सुनसान था, तभी एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया महिला ने शोर मचाते हुए किसी तरह से उससे पीछा छुड़ाया लेकिन तब तक युवक वहां से फरार हो गया फिलहाल इस मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपित की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस ने कुछ लोगों को चिन्हित कर शुरू की जांच

वहीं इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि देर रात रावतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला घर लौट रही थी तभी एक शराब के नशे में युवक ने नमक फैक्ट्री चौराहे के पास उसे रोक कर उसके साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया. इस मामले में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज वीडियो के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है. यही नहीं पांच लोगों को चिन्हित किया गया है जिनका हुलिया आरोपित से मिलाया जा रहा है शीघ्र आरोपित की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us