Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime : पति की हरकतों से नाराज पत्नी हुई लापता, वियोग में पति ने थाने के सामने उठाया ये खौफनाक कदम

Kanpur Crime : पति की हरकतों से नाराज पत्नी हुई लापता, वियोग में पति ने थाने के सामने उठाया ये खौफनाक कदम
पत्नी के वियोग में आत्मदाह का प्रयास

कानपुर में हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है.यहां आपसी विवाद में पत्नी घर से कहीं चली गई.तो पति ने थाने के बाहर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुदको आग लगा ली. आग की लपटों में चीखते युवक को देख मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए. आनन-फानन में पुलिसकर्मी उसे हैलट में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में हैरान कर देने वाला मामला, पत्नी के वियोग में पति ने थाने के गेट के सामने खुद को लगाई आग
  • पुलिसकर्मियो के फूले हाथ-पांव,आनन फानन में युवक को पहुंचाया हैलट
  • नशे को लेकर पति पत्नी में होता था विवाद,पत्नी चली गई थी छोड़कर

Man attempted self immolation :

स्वरूप नगर थाने में फरियादी अपनी बातों को रख ही रहे थे,तभी आग की लपटों से घिरा एक युवक चीखने लगा.यह नजारा देख मौजूद स्टाफ के पसीने छूट गए.तत्काल घायल हाल में युवक को हैलट पहुंचाया.आखिर इस युवक ने थाने के सामने ऐसा क्यों किया इसके पीछे क्या वजह रही होगी..आगे की रिपोर्ट में आपको बताते हैं..

 

नशे में धुत युवक ने थाने के सामने उठाया खौफ़नाक कदम

कानपुर के बादशाहीनाका थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाला सुमित दुबे नशे का आदी है.बताया जा रहा कि घर पर अक्सर नशे को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ करता था.उसकी पत्नी आये दिन नशे को लेकर घरेलू कलह से परेशान होकर घर से कहीं चली गई.जिससे आहत पति सुमित ने शनिवार को  खौफनाक कदम उठा लिया.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

थाने के सामने खुद को किया आग के हवाले फूले स्टॉफ के हाथ-पांव

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

दरअसल सुमित नशे में स्वरूप नगर थाने के गेट के पास पहुंचा और ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली.आग की लपटों में घिरा सुमित चीख पड़ा तो मौजूद स्टॉफ के हाथ-पांव फूल गए.सारे काम छोड़ पुलिसकर्मी उसे हैलट लेकर पहुंचे जहां उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है.

एडीसीपी ने बताया कि पत्नी नाराज होकर चली गई इस वजह से

एडीसीपी आरती सिंह ने बताया कि थाने के सामने उसने खुद को जलाने का प्रयास किया.उसे पुलिसकर्मियो की मदद से हैलट में भर्ती कराया गया. फिलहाल डॉक्टरों से पूछताछ में पता चला है कि उसकी स्थिति ठीक है.पूछताछ में पता चला कि उसकी पत्नी नाराज होकर कहीं चली गयी है,जिसकी वजह से उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us