Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime News: साइड न देने पर सिख युवक से मारपीट के आरोप में भाजपा पार्षद पति सहित 4 ने किया सरेंडर

Kanpur Crime News: साइड न देने पर सिख युवक से मारपीट के आरोप में भाजपा पार्षद पति सहित 4 ने किया सरेंडर
भाजपा पार्षद पति ने किया सरेंडर

Kanpur Sikh News: सिख व्यापारी अमोल दीप के साथ की गई मारपीट के मामले में नया मोड़ आया है, जहां कानपुर में बीजेपी के दो गुटों का माहौल देखा गया, अब इस मामले में फरार चल रहे भाजपा पार्षद पति अंकित शुक्ला व 4 अन्य अभियुक्तों ने आज नाटकीय ढंग से जॉइंट पुलिस कमिश्नर के सामने सरेंडर कर दिया. इस दौरान उनके साथ 3 दर्जन बीजेपी समर्थक भी मौजूद रहे.


हाईलाइट्स

  • भाजपा पार्षद पति व 4 अन्य ने जेसीपी के समक्ष किया सरेंडर
  • बीते दिनों सिख समुदाय के युवक को बेहरमी से पीटने का था आरोप
  • प्रदेश स्तर पर मामले ने पकड़ा था तूल, भाजपा के हुए थे दो गुट

BJP councilor husband and 4 others surrender : भाजपा पार्षद पति पर आरोप था कि उसने अपने बाउंसर्स के साथ मिलकर सिख समुदाय के युवक की बेरहमी से पिटाई की थी, जिसपर इस मामले ने प्रदेश स्तर पर तूल पकड़ना शुरू कर दिया था. कानपुर में सिख समुदाय के लोग केंडल मार्च निकालकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांगकर रहे थे,जबकि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पार्षद पति के समर्थन में पुलिस कमिश्नर कार्यालय का ही घेराव कर दिया था. उधर इस मामले में बीजेपी के दो गुटों की बात भी सामने आई थी. फिलहाल इस मामले में नया मोड़ आया है.

भाजपा पार्षद पति व 4 अन्य ने किया सरेंडर

कानपुर में सिख समुदाय के युवक के साथ बीते दिनों की गयी मारपीट मामले में फरार चल रहे, भाजपा पार्षद पति अंकित शुक्ला और 4 अन्य अभियुक्तों ने शुक्रवार को बड़े ही नाटकीय ढंग से जेसीपी के समक्ष गिरफ्तारी दे दी है. इस मामले में दो दिन पहले भाजपा के 100 से ज्यादा समर्थकों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया था. उधर इस घटना के बाद बीजेपी में दो गुट हो गए, जिसके बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी.

इस तरह दी गिरफ्तारी

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

इससे कुछ देर पहले जेसीपी से मिलने आरोपित अंकित शुक्ला की पार्षद पत्नी सौम्या शुक्ला और उनके समर्थक भाजपा नेता पहुंचे थे, कुछ देर बाद अधिवक्ताओं के साथ अंकित शुक्ला व उनके साथी उनके कार्यालय पहुंच गए, अंकित ने जॉइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी से अपना पक्ष रखा, इसके बाद उन्होंने अपनी गिरफ्तारी दे दी. गिरफ्तारी के समय उनके साथ भाजपा समर्थक भी मौजूद थे. 

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

क्या हुआ था मामला

गौरतलब है कि बीते रविवार को गाड़ी ओवरटेक और साइड न देने के दौरान सिख व्यापारी अमोल दीप और भाजपा पार्षद सौम्या शुक्ला के पति अंकित शुक्ला के बीच विवाद हुआ, आरोप था कि अंकित शुक्ला ने अपने समर्थकों के साथ अमोलदीप के साथ जमकर मारपीट की थी, मारपीट में अमोलदीप गंभीर रूप से घायल हुआ था. जिसे परिजन एयर एंबुलेंस से इलाज के लिए उन्हें दिल्ली भेजा गया, जहां उनकी आंखों में दिक्कत बढ़ गई है, पुलिस ने अमोलदीप की मां के प्रार्थना पत्र पर अंकित शुक्ला व उनके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा.

अंकित के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता

इस पर उनके ऊपर 25 हज़ार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया. फिर अंकित शुक्ला के समर्थक भाजपा नेता पुलिस कमिश्नर सहित पुलिस के अन्य अधिकारियों पर लगातार दबाव बनाते रहे कि अंकित शुक्ला पर आरोप बेबुनियाद है, पार्षद सौम्या शुक्ला ने कहा कि पहले अमोलदीप ने उनके साथ अभद्रता की और उनका हाथ पकड़ा. इसके बाद झगड़ा शुरू हुआ था, इसलिए उनके प्रार्थना पत्र के आधार पर अमोल दीप के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाए. उधर पुलिस अधिकारी ने जांच की बात कही थी, आज नाटकीय ढंग से पार्षद पति अंकित शुक्ला व अन्य साथियों ने सरेंडर कर दिया.

क्या कहना है जेसीपी का

जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की दोबारा न हो. इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था, इसके बाद धाराएं भी बढ़ाई गईं थी, इसके साथ ही गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था, पांचों ने आज सरेंडर किया है. इन सभी से पूछताछ की जा रही है. अब सीएमओ के नेतृत्व में एक मेडिकल पैनल बनाकर दोनों पार्टियों की मेडिकल जांच कराई जाएगी. घटना के सीसीटीवी फुटेज, राहगीरों और जिसने डायल 112 को कॉल किया था, उनके भी बयान लिए जा रहे हैं. सभी बातें न्यायलय के समक्ष रखी जाएंगी.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us