Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Accident News: फतेहपुर से कानपुर बारादेवी देवी जा रही पिकप हादसे का शिकार ! तीन लोगों की मौत, बड़ी संख्या में लोग घायल

Kanpur Accident News: फतेहपुर से कानपुर बारादेवी देवी जा रही पिकप हादसे का शिकार ! तीन लोगों की मौत, बड़ी संख्या में लोग घायल
फतेहपुर से कानपुर जा रहे थे बारा देवी हुआ एक्सीडेंट : Image Credit Original e

Kanpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में फतेहपुर (Fatehpur) से आ रही पिकप हादसे का शिकार हो गई. तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में घायलों को हैलेट में भर्ती किया गया है. जानकारी के मुताबिक सभी श्रद्धालू कानपुर के बारा देवी मंदिर जा रहे थे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है जबकि गंभीर रूप से घायलों को हैलेट भेज दिया है.

फतेहपुर से बारा देवी जा रहे थे 45 श्रद्धालू, हादसे का हुए शिकार

यूपी (UP) के फतेहपुर (Fatehpur) हथगाम (Hathgam) थाना क्षेत्र के मानपुर (Manpur) के रहने वाले लोग कानपुर (Kanpur) की बारा देवी मंदिर मनौती पूरी करने बुधवार को जा रहे थे.

जानकारी के मुताबिक चकेरी (Chakeri) थाना क्षेत्र के मथुरापुर रोड पर अचानक पिकप अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हो गए. अति गंभीर लोगों को हैलेट में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पिकप चालक फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

फतेहपुर से दो पिकप में सवार थे 45 लोग, बारा देवी पहुंचने से पहले हादसा

फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी रामपाल (63) ने जानकारी देते हुए कहा कि वो अपने परिवार गांव के लोगों और जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रिश्तेदारों के साथ कानपुर बारा देवी मंदिर मनौती पूरी करने जा रहे थे. उन्होंने कहा कि दोनों पिकप में महिलाओं बच्चों पुरुषों सहित करीब 45 लोग सवार थे.

kanpur_accident_fatehpur_pickup_kashiram_hospital
कानपुर के रामादेवी काशीराम अस्पताल में इलाज करते डॉक्टर : Image Credit Original Source

बताया जा रहा है कि चकेरी थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव रोड के पास अचानक एक पिकप अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे करीब 17 लोग घायल हो गए जबकि 3 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक जिस पिकप का एक्सीडेंट हुआ है उसमें 25 लोग सवार थे.घटना के बाद आस पास के लोगों और मौके पर पहुंची पुलिस ने रामादेवी के कांशीराम अस्पताल में भर्ती किया गया.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार के अनुसार 6 लोग अति गंभीर थे जिन्हें कानपुर के हैलेट के लिए रैफर किया गया है. उन्होंने कहा कि हादसा पिकप चालक की गलती से हुआ है कुछ ने बताया कि वो नशे में था, फरार चालक की तलाश की जा रही है.
पिकप हादसे में तीन की मौत जबकि कई घायल

कानपुर की चकेरी थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद घायलों को रामादेवी के काशीराम अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि रास्ते में ही थरियांव क्षेत्र के गांवभूरी बुजुर्ग निवासी जगलाल की पत्नी गंगा देई (50), गंगा देई के बड़े भाई भोला प्रसाद (55) और गांव की रामदेवी (55) ने दम तोड़ दिया.

हादसे में नंदिनी पुत्री बबलू ,उर्मिला देवी पत्नी अखिलेश, कुसुमा देवी पत्नी बृजपाल, मैगी देवी पत्नी दमेश, शिवप्यारी पत्नी चंद्रपाल, शोभा देवी पत्नी रामकिशोर, कमला देवी पत्नी होरीलाल, सुर्ती देवी पत्नी मंगली प्रसाद, देवरति पत्नी पच्ची राम, श्रीमती पत्नी सियाराम, सुमित्रा, माया देवी, निवासी मानापुर, फतेहपुर और मखदूम पुत्र रैमल निवासी सोरायी, हरीलाल, गुड़िया, कलावती और भिक्खु सभी घायल हो गए. इनमे से कुछ अति गंभीर को हैलेट भेजा गया कुछ का इलाज काशीराम अस्पताल में हो रहा है जबकि कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us