Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur fire : दो दुकानों में लगी भीषण आग,4 वाहन समेत लाखों का नुकसान

Kanpur fire : दो दुकानों में लगी भीषण आग,4 वाहन समेत लाखों का नुकसान
काकादेव शास्त्रीनगर स्थित दो दुकान में आग

कानपुर में इन दिनों भीषण गर्मी के चलते आग लगने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है, जहां एक बार फिर दो दुकानों में आग लगने से अफरातफरी मच गई मौके पर दमकल के 2 वाहन पहुँचकर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया लेकिन दोनों दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई साथ ही लाखों का सामान समेत 4 दुपहिया वाहन भी आग की भेंट चढ़ गए.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के शास्त्रीनगर में दो दुकानों में लगी आग से हड़कम्प
  • आग की चपेट में वाहन और अंदर रखा सामान जलकर हुआ खाक
  • काकादेव के शास्त्रीनगर का मामला, दमकल ने आग पर पाया काबू

Fierce fire broke out in two shops in Kanpur : कानपुर के काकादेव क्षेत्र के शास्त्री नगर में मंगलवार सुबह एक ऑटो सेंटर और उससे सटी बुटीक की दुकान में भीषण आग लग गई, दुकान से धुआं उठता देख इलाकाई लोगों ने इस घटना की सूचना दुकान मालिक दमकल  को दी,आनन फानन में दमकल की 2 गाड़ियां समेत काकादेव पुलिस फोर्स भी पहुंचा जहां आग पर काबू पा लिया गया लेकिन दुकानों के अंदर और बाहर रखा सामान और वाहन बुरी तरह जलकर स्वाहा हो गए.

ऑटो सेंटर व बुटीक की दुकान में लगी थी आग

जानकारी के मुताबिक शास्त्री नगर इलाके में शिव प्रकाश शर्मा की ऑटो सेंटर दुकान है जहां वाहनों की सर्विसिंग होती है वही उसी दुकान से सटी एक लेडीज़ बुटीक की दुकान भी है जहां आज सुबह सन्दिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई क्षेत्रीय लोगों ने घटना की सूचना दुकान मालिक व दमकल को दी जिसके बाद दमकल की 2 गाड़ियों और पुलिस की मदद से आग पर तो काबू पा लिया गया लेकिन दोनों दुकान में रखा सामान और बाहर खड़ी दुपहिया वाहन आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गए.दुकान मालिको ने भारी नुकसान की बात कही है.

दुकान मालिको ने ये बताया

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

बुटीक दुकान संचालित करने वाली सीमा ने बताया कि आज दुकान बंद रहती है सोचा था आज दुकान से पैसे लेकर दुकान से बाजार जाएंगे लेकिन आग ने सब चौपट कर दिया है 2 से 3 लाख का नुकसान बताया है, वही ऑटो सेंटर में काम करने वाले धर्मेंद्र ने बताया कि आग की सूचना यहां के लोगों ने दी जब आये तो यहां दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे थे, यहां दो बाइक और दो स्कूटी जल गई है और करीब अंदर भी करीब लाखो का सामान जलकर खाक हो गया है,

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

हालांकि आग पहले किस दुकान में लगी ये पता नहीं चल सका है लेकिन आग से दोनों दुकान जलकर खाक हो गई. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और जांच की जा रही है कि आग लगने की वजह क्या है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us