Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Deputy Cm In Kanpur Dehat : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कानपुर देहात दौरे पर,कहा सपा की कार्यशैली के चलते जनता ने उन्हें नकार दिया

Up Deputy Cm In Kanpur Dehat : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कानपुर देहात दौरे पर,कहा सपा की कार्यशैली के चलते जनता ने उन्हें नकार दिया
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कानपुर देहात दौरे पर

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक दो दिवसीय दौरे पर कानपुर देहात पहुंचे जहां उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण किया,और मरीजों से भी उनका हाल जाना साथ ही अस्पताल में मिली खामियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए तो वहीं विपक्ष पर जमकर निशाना साधा.


हाईलाइट्स

  • यूपी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कानपुर देहात दौरे पर
  • जिला अस्पताल का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश
  • समजवादी पार्टी पर भी डिप्टी सीएम ने साधा निशाना

Deputy CM brajesh pathak reahed kanpur dehat : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कानपुर देहात दौरे पर है शुक्रवार को उनके आगमन से पहले ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे,जहां उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया जहां उन्होंने जिम्मेदारों को निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ,यहां से डिप्टी सीएम सीधे जिला अस्पताल निरीक्षण के लिए पहुंचे जहां उन्होंने वार्डो में भर्ती मरीजों का हाल जाना और कुशलक्षेम पूछा, उन्होंने यहां के चिकित्सकों को कड़े निर्देश दिए है कि मरीजों का ध्यान रखा जाए कोई भी लापरवाही न हो इस बात का ध्यान दें.वही आलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की.

झोलाछाप डाक्टर्स पर होगी कड़ी कार्यवाही

केंद्र और प्रदेश की योजनाओं की हकीकत जानने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है. झोलाछाप डाक्टर्स के आतंक पर बोले कि अब कोई भी झोलाछाप डाक्टर पाया गया तो उनकी खैर नहीं होगी कड़ी कार्यवाही की जाएगी.मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर सरकार अब महाजनसम्पर्क अभियान चलाने जा रही है जिसमे हर कार्यकर्ता सरकार के 9 वर्षों के विकास कार्यों के रिपोर्ट कार्ड को जनता के समक्ष रखेगा.

सपा पर साधा निशाना

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

अस्पताल से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की जिस पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर वार करते हुए कहा कि सपा के शासनकाल में गुन्डे ,मवाली,डाकू महिलाओं पर अत्याचार करने वाले पुष्पित और पल्लवित होते रहे जनता ने उनकी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें नकार दिया है. प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था ,स्वास्थ्य और विकास की व्यवस्था को अवल्ल दर्जे पर यानी नम्बर 1 पर लाने का प्रयास कर रही है और इसका असर भी दिख रहा है.

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us