Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Yogi Adityanath Kanpur : कानपुर में आज रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, देंगे जीत का मंत्र

Yogi Adityanath Kanpur : कानपुर में आज रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, देंगे जीत का मंत्र
फाइल फोटो सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज कानपुर दौरा है,जिसको लेकर जनसभा स्थल पर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है, वहीं आज दूसरे चरण का प्रचार भी थम जाएगा.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में आज सीएम योगी का दौरा
  • निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्यशियों के समर्थन में करेंगे जनसभा
  • सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेंगे केशव नगर स्थित कमर्शियल मैदान

Up cm yogi adityanath in kanpur hold public rally : कानपुर में आज दिनभर फायरब्रांड नेताओं का आवागमन होगा, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं ,भाजपा के प्रत्याशियों को चुनावी समर्थन में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचेंगे जहां वे केशव नगर स्थित कमर्शियल मैदान में प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे.

सीएम के आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम

कानपुर के केशव नगर स्थित कमर्शियल मैदान में जनसभा स्थल व मंच की सारी व्यवस्था पूरी कर ली गई हैं, यहां सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा 25 नेता भी मौजूद होंगे ,मौसम और बारिश को देखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है जिससे बारिश भी चुनावी जनसभा में दखल ना डाल सके, लगातार हेलीपेड और सभास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है.तो वही सीएम की सुरक्षा भी चाक चौबंद की गई है, चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन की जवान कड़ी निगरानी से जनसभा स्थल के आसपास मौजूद रहेंगे इस दौरान भारी संख्या में फ़ोर्स भी मौजूद रहेगा.

ये है सीएम के आने का समय

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

सीएम योगी आदित्यनाथ के कानपुर आगमन पर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है तो वही मुख्यमंत्री की सुरक्षा की तैयारियां भी पूरी कर ली गई है साथ ही मार्ग में भी परिवर्तन भी किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10:20 पर सुबह गोरखनाथ एयरपोर्ट से गोरखपुर से प्रस्थान करेंगे और 11:05 पर चकेरी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे वहां से वह हेलीकॉप्टर द्वारा 11:20 पर निराला नगर मैदान स्थित हेलीपैड पर उनका आगमन होगा जिसके बाद वे सीधा 11:30 बजे कमर्शियल मैदान केशव नगर में चुनावी सभा के लिए पहुंचेंगे.और वहां प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा कर जीत का मंत्र देंगे.वे करीब 1 घण्टे वे कानपुर में रहेंगे जिसके बाद वे बाँदा और चित्रकूट में सभा के लिए जाएंगे.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

 

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us