Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Arif Meet Saras Kanpur Zoo : कानपुर में 28 दिन बाद आरिफ को देख खुशी से उछल पड़ा सारस

Arif Meet Saras Kanpur Zoo : कानपुर में 28 दिन बाद आरिफ को देख खुशी से उछल पड़ा सारस
आरिफ को देख सारस खुशी से उछल पड़ा

इंसान और पक्षी का ऐसा प्यार शायद ही आपने कभी देखा और सुना होगा,कानपुर के चिड़ियाघर में 28 दिन के क्वारेंटीन पीरियड से सारस के बाहर आने के बाद आखिर आरिफ को अपने प्यारे दोस्त से मिलने दिया गया ,हालांकि यह मुलाकात कुछ देर के लिए हुई, बाड़े में बंद सारस आरिफ को देखते ही खुशी से झूम उठा और पास जाने के लिए इतनी बेचैनी व फड़फड़ाने लगा, जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


हाईलाइट्स

  • प्यारे दोस्त सारस से मिलने पहुंचा आरिफ़ कानपुर ज़ू
  • आरिफ़ को सामने पाकर खुशी से उछल पड़ा सारस
  • सारस और आरिफ़ की दोस्ती को देख हर कोई हैरान

Arif Meet Saras Kanpur Zoo : आरिफ और सारस की यारी को सबने देखा और सुना होगा, इतना ही नहीं आरिफ और सारस की दोस्ती को खुद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी देखने गए थे, सारस पिछले 28 दिन से कानपुर चिड़ियाघर में क्वारेंटीन है आज उसका क्वारेंटीन पीरियड खत्म हुआ जिसके बाद आरिफ सारस से मिलने ज़ू पहुंचा, तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सारस आरिफ के पास जाने के लिए कितना बेचैन है वहीं आरिफ के पुकारने पर वह उड़ने की कोशिश करने लगा,दोनों की दोस्ती को देख सपा विधायक अमिताभ बाजपेई व हर कोई हैरान और भावुक हो उठा.

आरिफ़ को खेतों में घायल अवस्था में मिला था सारस

गौरतलब है कि अमेठी के आरिफ़ को सारस खेतों में घायल अवस्था में मिला था, जहां आरिफ ने घायल सारस का उपचार किया और उसे अपने साथ रख लिया देखते ही देखते सारस और आरिफ में गहरी दोस्ती हो गयी आरिफ की एक आवाज को सारस यूं ही समझ जाता था, बीते दिनों वन विभाग द्वारा सारस को कानपुर ज़ू लाया गया था.

जिसके बाद से आरिफ़ ने सारस से मिलने के कई प्रयास किये लेकिन सफलता नही मिली थी आज सारस के क्वारेंटीन का समय पूरा होते ही आखिरकार सारस और आरिफ की मुलाकात हो गयी जिसकी चर्चा हर कोई करते हुए देखा गया, सारस और आरिफ की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है, हालांकि यह मुलाकात कुछ ही देर के लिए हुई थी लेकिन इस भावुक मुलाकात को देख हर कोई इस दोस्ती की मिसाल दे रहा है. 

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us