Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Blast News : मकान में हुए विस्फोट से दहल उठा मुहल्ला,7 घायल

Kanpur Blast News : मकान में हुए विस्फोट से दहल उठा मुहल्ला,7 घायल
मकान में तेज धमाका,उड़ी छत

कानपुर में देर रात एक मकान में तेज धमाका होने से हड़कम्प मच गया, जहां मकान की चपेट में घर मे रहने वाले करीब 7 लोग घायल हुए है जिनमें 2 की हालत गम्भीर बताई जा रही है,जिन्हें पुलिस और इलाकाई लोगो की मदद से अस्पताल भिजवाया गया है.


हाईलाइट्स

  • मकान में तेज धमाका ,फ्रिज का कम्प्रेशर बताई जा रही वजह
  • तेज धमाके से दहल गया मोहल्ला
  • परिवार में रहने वाले 7 लोग गम्भीर रूप से घायल,फोरेंसिक मौजूद

7 Injured In A Loud Explosion In A House In Kanpur : कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र के पहलवान पुरवा इलाके में देर रात एक मकान में तेज धमाका हुआ इस धमाके की आवाज से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया इस दौरान मकान में रहने वाले दो शख्स गंभीर रूप से इस विस्फोट की चपेट में आ गए जबकि 5 अन्य लोग भी घायल हुए हैं आनन-फानन में लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर रेस्क्यू करना शुरू कर दिया और घायलों को निजी अस्पताल भिजवाया.

तेज धमाके से उड़ी मुहल्ले की नींद

जानकारी के मुताबिक पहलवान पुरवा में रहने वाले शख्स ने बताया कि घटना देर रात 2:15 बजे की है हम लोग सोए हुए थे तभी तेज धमाके की आवाज से हम सब उठ गए, जब उठकर देखा तो मकान पूरी तरह से विस्फोट की चपेट में आ गया था छत भी पूरी उड़ गई थी और सारा सामान भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो वही फॉरेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इस हादसे में 7 लोग घायल है.

फ्रिज कम्प्रेशर फटना हादसे की बताई जा रही वजह

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

 हालांकि माना जा रहा है कि ये विस्फोट फ्रिज के कम्प्रेशर फटने से हुआ है लेकिन क्योंकि फ्रिज धराशायी हुआ है हालांकि फॉरेंसिंक टीम को भी सूचना पर बुलाया गया था फिलहाल घर मे कैसे विस्फोट हुआ उसकी तहकीकात जारी है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है.एसीपी कर्नलगंज अकमल खान ने बताया कि सूचना मिली थी कि घर में कोई धमाका हुआ है घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया गया है आसपास के लोगो को दूर कर दिया है इस हादसे में 7लोग घायल है जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया है फॉरेंसिक टीम मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us