Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर:हावड़ा से नई दिल्ली जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त बड़ी संख्या में लोग घायल।

कानपुर:हावड़ा से नई दिल्ली जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त बड़ी संख्या में लोग घायल।
फोटो-युगान्तर प्रवाह

हावड़ा से नई दिल्ली जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस शुक्रवार देर रात कानपुर के रूमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए है।पढ़े युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट...

कानपुर: हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस(12303) शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे रूमा स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जानकारी के मुताबिक पूर्वा एक्सप्रेस के 12 कोच पटरी से उतर गए हैं। जिसमें S8,S9,PC,HA1,B1,B2,B3,B4,B5,A1,A2,SLR, शामिल है इनमें एक पैंट्री कार और एक SLR हैं।

रेलवे की ओर से जारी बयान के अनुसार अबतक 20 लोग घायल हो गए जिनमें से तीन यात्रियों को कानपुर के हैलट में भर्ती कराया गया है और अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है। साथ ही एक स्पेशल ट्रेन के माध्यम सुबह करीब 6 बजे 900 सौ यात्रियों को नई दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है।

हादसे के बाद पहुंचा प्रशासन...

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही आनन-फानन में पुलिस और प्रशासन के सारे अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को बोगी से निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया. यात्रियों को कानपुर से दिल्ली ले जाने के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था की गई। फिलहाल इलाहाबाद-कानपुर रूट को डायवर्ट कर दिया गया है।11 ट्रेनें कैंसिल भी हो चुकी हैं।

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

रेलवे डीआरएम पहुंचे मौके पर...

Read More: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

कानपुर मंडल के डीआरएम अमिताभ ट्रेन दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हम अभी सभी यात्रियों को कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर-1 से एक स्पेशल ट्रेन से दिल्ली भिजवा रहे है। फिलहाल हावड़ा-दिल्ली रुट को डाउन कर दिया है, जिसके 24 घंटे में चालू होने की उम्मीद है. हादसे की जांच की जाएगी। हादसे के कारणों पर अभी कुछ नहीं कह सकते हैं

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर...

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। ये नंबर (033) 26402241, 26402242, 26402243, 26413660 हैं।

साथ ही रेलवे ने दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर हेल्प लाइन केंद्र बनाया है, जिसके नंबर 05412 253232, 02773678 हैं।

 कुछ अन्य हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं...

मिर्जापुर- 0544 2220095, इलाहाबाद (प्रयागराज)- RLY 0532 1072, फतेहपुर- 05180 1072, 05280 222025, RLY 222436, कानपुर- 0512 1072, 05122323015, 2323016, 2323018, टूंडला- 0561 2220337, 220338 इटावा- 0568 8266382, 0568 8266383, अलीगढ़- 05712403458

 

Tags:

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us