Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Jalaun Crime In Hindi: ट्यूशन टीचर ने हैवानियत की हद की पार ! नाबालिग छात्रा के साथ कर डाली दरिंदगी, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

Jalaun Crime In Hindi: ट्यूशन टीचर ने हैवानियत की हद की पार ! नाबालिग छात्रा के साथ कर डाली दरिंदगी, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
ट्यूशन टीचर ने किया रेप, image credit original source

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जालौन (Jalaun) में गुरु और शिष्य के रिश्ते दागदार हो गए. यहां एक ट्यूशन टीचर (Home tutor) जो अपनी शिष्या हाईस्कूल की छात्रा को पिछले तीन सालों से ट्यूशन दे रहा था, आरोप है उसने छात्रा का अश्लील वीडियो (Obscene Video) बनाकर रख लिया और फिर उसे ब्लैकमेल (Blackmail) करता रहा, डरी सहमी छात्रा का फायदा उठाकर उसका रेप (Rape) किया. छात्रा ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर अपने साथ हुई आपबीती परिजनों को बताई. फिलहाल परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित टीचर को गिरफ्तार (Teacher Arrested) कर लिया है.

ट्यूशन टीचर ने छात्रा से किया रेप

होम ट्यूटर द्वारा की गई ये घिनौनी हरकत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जालौन (Jalaun) जिले के कोतवाली इलाके की है जहां पर एक ट्यूशन अध्यापक ने 16 वर्षीय छात्रा के साथ रेप (Rape) की घटना को अंजाम दिया है इस घटना के बाद छात्रा ने किसी तरह से हिम्मत दिखाते हुए खुद के साथ हुई दरिंदगी की सारी दास्तां अपने माता-पिता (Parents) को सुनाई. जिसके बाद उन्होंने कोतवाली थाना अंतर्गत आरोपी टीचर के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी टीचर के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है.

jalaun_crime_tution_teacher_raped
टीचर की गंदी करतूत, image credit original source

पिछले तीन सालों से दे रहा था ट्यूशन

वहीं घटना की जानकारी देते हुए छात्रा के पिता ने बताया कि पिछले 3 सालों से वह उनकी बेटी को ट्यूशन दे रहा था जिस दिन यह घटना घटित हुई, उस दिन उसके माता-पिता घर पर नहीं थे जिसकी जानकारी पहले से ही टीचर को हो गई थी वह अपने दो साथियों के साथ छात्रा के घर पहुंचा. हमेशा की तरह टीचर के आने पर गेट खोलकर उसे छात्रा ने अंदर आने दिया जबकि उसका साथी निगरानी के लिए बाहर ही रुक गया. छात्रा उस वक्त घर पर अकेली थी इसलिए टीचर उसके साथ छेड़खानी करने लगा पीड़ित छात्रा उसे रोकते रही लेकिन आरोपी कुछ भी मानने को तैयार नहीं था.

रेप कर बना लिया था अश्लील वीडियो

छात्रा द्वारा विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया इस घटना के बाद डरी और सहमी छात्रा ने अपने घर वालों को पहले तो कुछ नहीं बताया लेकिन कहीं ना कहीं इस घटना के बाद से वह अजीब सा महसूस करने लगी थी, जब मां ने बेटी की खामोशी का कारण पूछा तो उसने रोते हुए हिम्मत जुटाते हुए अपने साथ हुई हैवानियत को बताया. उसने बताया कि 1 साल पहले आरोपी अध्यापक ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम देते हुए अश्लील वीडियो बनाकर रख लिया था और बार-बार उसे ब्लैकमेल कर रहा है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वही इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत आधार पर आरोपी टीचर के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है. पीड़ित छात्रा का मेडिकल भी करवाया गया है जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि भी हो चुकी है पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us