Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IPS Manilal Patidar Sacked : आईपीएस मणिलाल पाटीदार भारतीय पुलिस सेवा से बर्खास्त, IPS लिस्ट से भी हटाया गया नाम

IPS Manilal Patidar Sacked : आईपीएस मणिलाल पाटीदार भारतीय पुलिस सेवा से बर्खास्त, IPS लिस्ट से भी हटाया गया नाम
आईपीएस मणिलाल पाटीदार सेवा से बर्खास्त

उत्तर प्रदेश से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है.तीन वर्ष पहले महोबा के क्रशर व्यापारी की हत्या व भ्रस्टाचार के आरोप में यूपी कैडर के 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी मणिलाल पाटीदार को भारतीय पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.


हाईलाइट्स

  • 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी मणिलाल पाटीदार पुलिस सेवा से किये गए बर्खास्त
  • महोबा के क्रशर कारोबारी की हत्या व भ्रस्टाचार के लगे थे आरोप
  • आईपीएस लिस्ट से भी नाम को हटाया गया

IPS Patidar was dismissed from service : 2017 में एसपी महोबा रहे आईपीएस अधिकारी मणिलाल पाटीदार को अब पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. दरअसल उनपर क्रशर व्यापारी की हत्या समेत अन्य भ्रस्टाचार के गम्भीर आरोप लगे थे जिसके बाद से उनपर शिकंजा कसना शुरू हुआ.हालांकि 2 साल तक उन्होंने पुलिस को खूब छकाया अंत में लखनऊ की एक कोर्ट में सरेन्डर कर दिया था.

क्रशर कारोबारी की हत्या का लगा आरोप

2014 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी मणिलाल पाटीदार जब महोबा जिले के एसपी बनकर 2017 में आये थे. तब उनपर कुछ दिन बाद क्रशर व्यापारी इन्द्रकांत त्रिपाठी की हत्या का आरोप लगा था.कारोबारी ने इससे पहले वीडियो जारी कर पाटीदार से जान का खतरा बताया था.इसमें उसने महोबा के तत्‍कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार और कबरई के तत्‍कालीन दरोगा देवेंदु शुक्‍ला पर वसूली का आरोप लगाया था.

2 वर्ष तक रहा फरार

Read More: One Nation One Election: एक देश-एक चुनाव पर गरमाई सियासत, JPC की बैठक में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी राय

मामला शासन तक पहुंचने पर शासन के निर्देश पर उसे सस्पेंड कर दिया गया था.सस्पेंशन के एक दिन बाद ही क्रशर कारोबारी की हत्या कर दी गई. जिसका सीधा आरोप पाटीदार पर लगा और वह फरार हो गया. कारोबारी के भाई रविकांत त्रिपाठी ने इस मामले में मणिलाल पाटीदार समेत चार लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया था. करीब 2 वर्ष तक पाटीदार ने पुलिस को खूब दौड़ाया और उनसे आंख-मिचौली खेलता रहा. 2022 में उसने लखनऊ की एक कोर्ट में सरेन्डर किया. हालांकि कुछ दिन जेल में रहने के बाद उसे बेल मिल गई थी.

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

आईपीएस की लिस्ट से भी हटाया नाम

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

यूपी सरकार ने मणिलाल पाटीदार को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने व अन्य मामलों को देखते हुए शासन द्वारा एक रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजी थी जिसके बाद मणिलाल पाटीदार को आईपीएस सेवा से बर्खास्‍त कर दिया है. और आईपीएस की लिस्ट से भी उसका नाम हटा दिया गया है.उत्तर प्रदेश शासन द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पाटीदार पर कार्रवाई की है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us