Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IAS PCS Transfer List Today In UP: फिर चली यूपी में तबादला एक्सप्रेस, 9 आईएएस और 2 पीसीएस अफसरों को किया गया इधर से उधर

IAS PCS Transfer List Today In UP: फिर चली यूपी में तबादला एक्सप्रेस, 9 आईएएस और 2 पीसीएस अफसरों को किया गया इधर से उधर
यूपी में 11 प्रशासनिक अफसरों में फेरबदल, फोटो साभार सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अफसरों का तबादला जारी है. 9 आईएएस और 2 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं. आईएएस राजेश कुमार पांडे को जिलाधिकारी जालौन की नई जिम्मेदारी दी गयी है. विशेष सचिव खाद्य एवं रसद मार्कण्डेय शाही को प्रभारी श्रमायुक्त बनाया गया है.


हाईलाइट्स

  • उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अफसरों में फिर फेरबदल, 11 अफसरों को किया गया इधर से उधर
  • तबादलो का दौर जारी, 9 आईएएस और 2 पीसीएस अफसरों का तबादला
  • जानिए किसे कहां भेजा गया, लगातार उत्तर प्रदेश में अफ़सरो का जारी है फेरबदल

IAS PCS Transfer List Today In UP:  उत्तर प्रदेश में फिर तबादला एक्सप्रेस चली है. आईएएस और पीसीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है. 11 प्रशासनिक अफसरों के तबादले किये गए हैं. पिछले दिनों भी कई आईएएस अफसरों के तबादले किये गए थे. जानिए कितने आईएएस और कितने पीसीएस अफसरों के तबादले हुए और इन्हें कहां भेजा गया.

 

9 आईएएस और 2 पीएसीएस अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से तबादला एक्सप्रेस चली है. लगातार उत्तर प्रदेश में आईएएस अफसर के तबादले किए जा रहे हैं. पिछले दिनों भी भारी संख्या में आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया था. अबकी बार 11 प्रशासनिक अफसरों का फेरबदल किया गया है. जिसमें 9 आईएएस अफसर जबकि दो पीसीएस अफसर शामिल है.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

इन आईएएस अफसरों का हुआ तबादला

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

वर्तमान में विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा व संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम ग्रामीण राजेश कुमार पांडेय को जालौन का नया डीएम बनाया है. गोरखपुर में अपर आयुक्त एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक अनुज मलिक को अब संभागीय खाद्य नियंत्रक बनाया गया है. इसके साथ ही उन्हें गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी गीडा का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. बस्ती के मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार प्रजापति को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव की जिम्मेदारी मिली है.

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

वाराणसी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जयदेव सीएस को बस्ती का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है. गोरखपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पद पर तैनात नेहा बंधु को मैनपुरी का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है. बरेली में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रत्यूष पांडेय को देवरिया के मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी दी है. स्टाफ ऑफिसर, मुख्य सचिव दिव्य प्रकाश गिरि को विशेष सचिव आबकारी बनाया गया है. विशेष सचिव आबकारी उदय भानु त्रिपाठी को विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन की जिम्मेदारी दी गई है. 

इन पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला

देवरिया के मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार को मुख्य सचिव का स्टॉफ ऑफिसर बनाया गया और मैनपुरी के मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार को लोक निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है.

 

 

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us