
UP:चार जिलों के डीएम व सात जिलों के कप्तान बदले.!
On
यूपी में रविवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ।जिसमें सात जिलों के पुलिस कप्तानो के साथ साथ चार जिलों के डीएम भी बदले गए..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
लखनऊ:यूपी में रविवार रात आईएएस और आईपीएस अफसरों के एक साथ तबादले किए गए।इन तबादलों की जद में चार जिलों के डीएम व सात जिलों के पुलिस कप्तान आ गए। up ias ips transfer

आईएएस अफ़सर वैभव श्रीवास्तव जो अब तक पीलीभीत के डीएम थे उनको अब रायबरेली का डीएम बनाया गया है।प्रयागराज के वीसी टीके शीबू को श्रावस्ती डीएम बनाया गया है।हरदोई डीएम पुलकित खरे पीलीभीत के डीएम बने हैं, व अविनाश कुमार जोकि विशेष सचिव मुख्यमंत्री थे उन्हें हरदोई डीएम के पद पर नियुक्ति दी गई है।निशु रुस्तगी मुरादाबाद की वीसी बनाई गई हैं। up ias transfer


Tags:
Related Posts
Latest News
07 Nov 2026 07:45:26
07 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है. दीपावली के शुभ अवसर...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
