Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Heavy Rain In UP : यूपी में बेमौसम बरसात से भारी तबाही 52 जिलों में रेड और येलो अलर्ट स्कूल कॉलेज बन्द

Heavy Rain In UP : यूपी में बेमौसम बरसात से भारी तबाही 52 जिलों में रेड और येलो अलर्ट स्कूल कॉलेज बन्द

उत्तर प्रदेश में खतरनाक हो चली बेमौसम बरसात ने तबाही मचा दी है. 52 जिलों में मौसम विभाग की तरफ़ से अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें से कुछ जिलों में अत्याधिक भारी बारिश के अनुमान के चलते रेड अलर्ट जोन में रखा गया है. वहीं शेष जिलों में येलो अलर्ट किया गया है.पढ़ें आपके जिले के लिए क्या कहता है मौसम विभाग का अनुमान. Rain Alert In UP UP Me Barish

UP Rain News : यूपी में बेमौसम बरसात का कहर लगातार जारी है. 12 अक्टूबर तक यूपी में अभी ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान है. 10 अक्टूबर को अत्याधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है. 52 जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है. जिनमें से कुछ जिले रेड अलर्ट जोन में हैं. जिन जिलों में रेड अलर्ट घोषित है उनमें लखनऊ, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव औऱ रायबरेली जिला शामिल है.

कानपुर, लखनऊ सहित कई जिलों में पिछले 18 घण्टे से लगातार बारिश हो रही है, फतेहपुर में भी रुक रुककर बारिश हो रही है. कई जिलों में पुलिस एनाउंसमेंट के जरिए लोगों को जर्जर कच्चे मकानों को खाली करने की अपील कर रही है. बताया जा रहा है कि अभी 3-4 दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े डॉक्टरों एवं कर्मियों को 24 घण्टे आपातकालीन सेवा के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं. बीते 24 घण्टों में बारिश के चलते हुए हादसों में पूरे प्रदेश में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता चला जा रहा है.

कई जिलों में स्कूल कॉलेज बन्द..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

खतरनाक बरसात को देखते हुए फर्रुखाबाद, लखनऊ, कानपुर देहात, कानपुर नगर, इटावा, मेरठ, फतेहपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़, सीतापुर, लखीमपुर सहित कई जिलों में 12 तक के सभी सरकारी , प्राइवेट स्कूल कॉलेजों को डीएम ने बन्द रखने के निर्देश दिए हैं.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

इन जिलों में घोषित है येलो अलर्ट..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गोंडा, ग्रेटर नोएडा, हापुड़, हरदोई, भदोही, कन्नौज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महामयानगर, मैनपुरी, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, नोएडा, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर में येलो अलर्ट घोषित किया है.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us