Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

हमीरपुर:सदर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी..नौ प्रत्याशी मैदान में.!

हमीरपुर:सदर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी..नौ प्रत्याशी मैदान में.!
मतदान केंद्र के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर ज़िले की सदर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज सुबह से मतदान जारी है...कुल 9 प्रत्याशी इस बार मैदान में है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

हमीरपुर:ज़िले की सदर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज सुबह से मतदान जारी हो गया है।धीरे धीरे लोग बहुत ही कम संख्या में घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं।मतदान सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो गया है जो शाम 6 बजे तक चलेगा।और परिणाम 27 सितंबर को घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़े-हमीरपुर:कर्ज़ लेक़र पाले थे किसान ने चालीस मवेशी..बेतवा सब बहा ले गई..जिला प्रशासन से मदद की गुहार.!

इस उपचुनाव में कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं बीजेपी की ओर से युवराज सिंह, कांग्रेस के हर दीपक निषाद, एसपी के मनोज कुमार प्रजापति, बीएसपी के नौशाद अली और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आलम मंसूरी मुख्य रूप से शामिल हैं।

इस उपचुनाव के लिए कुल 257 मतदान केंद्र और 476 पोलिंग बूथ बनाए गए है।मतदान में 401497 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।मतदान के लिए 572 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और 619 वीवीपैट मशीनें लगाई गई हैं।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

मतदान को स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए एक सामान्य प्रेक्षक, एक व्यय प्रेक्षक, 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 4 जोनल मजिस्ट्रेट और 35 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।मतदान भयमुक्त माहौल में कराने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया है।

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

क्यों हो रहा है उपचुनाव..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

हमीरपुर सीट से बीजेपी विधायक रहे अशोक कुमार सिंह चंदेल को 22 साल पहले 1997 में हुए एक जघन्य हत्याकांड के मामले में 19 अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।उम्र कैद की सजा के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता भी चली गई।जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us