Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Shah Ayah Assembly Election 2022:भाग-1 शाह अयाह विधानसभा क्षेत्र के वोटर के मन में क्या है.योगी मोदी फैक्टर या विकास के मुद्दे पर जनता करेगी वोट

Fatehpur Shah Ayah Assembly Election 2022:भाग-1 शाह अयाह विधानसभा क्षेत्र के वोटर के मन में क्या है.योगी मोदी फैक्टर या विकास के मुद्दे पर जनता करेगी वोट
Fatehpur Shah Ayah Assembly Election 2022

युगान्तर प्रवाह की चुनावी यात्रा शाह अयाह विधानसभा क्षेत्र पहुँचीं है.यहाँ हमने कुछ गांवों का दौरा कर वोटर के मन की बात जानने की कोशिश की. Shah Ayah Assembly Election 2022

Fatehpur Assembly Election 2022:सबसे पहले हम पहुँचें शाह अयाह विधानसभा क्षेत्र के चक पैगम्बरपुर गाँव में.इस गाँव में पहुँचने का कारण यह रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार किया था.प्रशासन औऱ पुलिस के दबाव में उस वक़्त किसी तरह 14-15 वोट जबरन डलवा दिए गए थे.लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में लोगों ने वोट डालने का मन बनाया हुआ है.लोगों के अंदर पुलिस की दहशत भी है.ब्राह्मण, क्षत्रिय, ओबीसी, दलित औऱ मुस्लिम बिरादरी की मिश्रित आबादी है. Fatehpur Shah Ayah Ground Report

धूप में ताश का मज़ा..

हमारी टीम गाँव में पहुँचीं तो एक जगह 6-7 लोग धूप में बैठकर ताश खेल रहे थे.चुनावी बातचीत करने पर कैमरे के सामने अधिकांश लोग बोलने से बचते रहे.हालांकि कुछ ने बेबाकी से अपनी बात रखी.पूछने पर कि 2019 में गाँव के लोगों ने वोट का बहिष्कार क्यों किया था तो पता चला गाँव को बहुआ से जोड़ने वाली एक रोड दशकों से ख़राब पड़ी हुई है.इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार किया था.लेकिन अब तक भी वह रोड नहीं बनी है. Fatehpur Election 2022

अखिलेश नौकरी देता है..

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

इसी ताश की फड़ में एक रिटायर्ड सैनिक मिले.जाति से विश्वकर्मा (बढ़ई) पूर्व सैनिक वर्तमान की योगी मोदी सरकार से नाराज दिखे.उन्होंने कहा-भाजपा देश को बेच देगी.ट्रेन बेच दी, बिजली प्राइवेट करने जा रहे हैं. एयरपोर्ट, एयरलाइंस सब तो बेच रहे हैं. अब बचा ही क्या है. साथ ही उन्होंने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर भी योगी सरकार की आलोचना की.वह कहते हैं अखिलेश सरकार आएगी तो युवाओं को नौकरी मिलेगी. Fatehpur Shah Ayah Assembly Election 2022

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

भैंस भी जीत जाएगी..

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

इसी जगह मौजूद भाजपा के कट्टर समर्थक मिल गए.उनका कहना था कि गाँव में विकास के नाम पर तो कुछ नहीं हुआ लेकिन वोट योगी मोदी के नाम पर दिया जाएगा.ग्रामीण ने यहाँ तक दावा कर दिया कि-"कोउ चाहे जौन बात कहे जीती कमल का फूल यहिमा भैंसो ठाड़ होई जाई तो वहू जीत जाई."

यहाँ से आगे बढ़ें तो एक घर के बाहर कुछ लोग जमा थे.उनसे जब बातचीत की गई तो उन्होंने भी 2019 के चुनाव का जिक्र किया.वोट बहिष्कार के बाद क्षेत्रीय पुलिस द्वारा कई दिनों तक ग्रामीणों को प्रताड़ित किया गया था.यहाँ ग्रामीणों ने वह ख़राब रोड भी दिखाई जिसको लेकर वोट बहिष्कार हुआ था.एक ग्रामीण ने कहा कि-अब वोट तो कमल के फूल में ही देंगें चाहे जो हो,अब इस रोड को विकास गुप्ता (शाह अयाह विधायक/भाजपा उम्मीदवार) औऱ साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर सांसद व केंद्रीय मंत्री) नहीं बनवाएंगी अब योगी जी को स्वयं इस रोड को बनवाने आना पड़ेगा. Fatehpur Election 2022 News

हमने इस गांव के कुछ मुस्लिम मतदाताओं से भी बातचीत करने की कोशिश की लेकिन वह कुछ भी बताने से बचते रहे.यही हालत दलित बिरादरी के लोगों की भी रही.कुल मिलाकर इस पूरी बातचीत का लब्बोलुआब यह रहा कि यहाँ स्थानीय मुद्दे गौण हैं लोग योगी मोदी औऱ अखिलेश के नाम पर वोट करने जा रहें हैं.

(नोट-शाह अयाह विधानसभा क्षेत्र से ही इस चुनावी सीरीज के अगले भाग में पढ़ें वोटर के मन में क्या है..)

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us