Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Umar Gautam Fatehpur:एटीएस की रडार में ज़िले के कई सफ़ेदपोश!

Umar Gautam Fatehpur:एटीएस की रडार में ज़िले के कई सफ़ेदपोश!
Fatehpur Umar Gautam : उमर गौतम के पैतृक गाँव में स्थित स्कूल की फ़ोटो

धर्मांतरण मामले की जाँच तेज़ हो गई है।इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड उमर गौतम फतेहपुर में काफ़ी सक्रिय था, कई सफेदपोशों के लगातार वह सम्पर्क में रहा है. Fatehpur Umar Gautam Letest News Dharm Parivartan In UP

Fatehpur Umar Gautam:धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार हुआ उमर गौतम अपने गृह जनपद फतेहपुर में काफ़ी सक्रिय रहा है।इसके पुख्ता सबूत मिले हैं।अब एटीएस के जाँच की आँच उमर के संपर्क में रहे लोगों तक पहुँच गई है।

बीते दिनों एलआईयू ने भी एक लिस्ट एटीएस को सौंपी है जिसमें ज़िले के कुछ नेताओं के नाम भी शामिल होने की बात कही जा रही है।एटीएस के साथ साथ ज़िले का प्रशासन भी उमर के लिंक खोजने में जुटा है।ज़िले के कुछ मदरसों औऱ इंग्लिश मीडियम स्कूलों में लगातार उमर आता जाता रहा है। umar gautam News

ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि इन मदरसों औऱ स्कूलों में धर्मांतरण की गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था।ज़िले में धर्मांतरण के कुछ औऱ मामले भी सामने आए हैं।

उमर के सम्पत्तियों की जाँच शुरू..

एटीएस की शुरुआती जाँच में विदेशी फंडिंग की बात सामने आई थी जिसके बाद उमर औऱ उसके संपर्क में रहे लोगों की भी कुंडली खंगाली जा रही है।फतेहपुर के पंथुआ गाँव के रहने वाले उमर के नाम पर उसके पैतृक ज़मीन का क़रीब 12 बीघे हिस्सा श्याम प्रताप सिंह के नाम से दर्ज है।गुरुवार को राजस्व की एक टीम गांव पहुँची थी।गौरतलब है कि उमर गौतम साल 1984 में धर्म परिवर्तन कर श्याम प्रताप सिंह से उमर गौतम बना था।

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

एटीएस ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर..

एटीएस ने धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार किए उमर गौतम औऱ जहांगीर आलम क़ासमी के विषय में लोगों से जानकारी जुटाने के लिए एक हेल्पलाइन नम्बर और ईमेल आईडी भी जारी की है।इन नम्बरों पर दोनों से जुड़ी कोई भी छोटी बड़ी जानकारी दी सकती है।एटीएस ने कहा है कि जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us