Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: ठेकेदार मनीष तिवारी हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार

पुलिस हिरासत में आरोपी अनुज शुक्ला।

ठेकेदार मनीष तिवारी की हत्या के मामले में फ़रार चल रहा अभियुक्त अनुज शुक्ला भी रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया. Fatehpur UP News Manish Tiwari Fatehpur Murder News

Fatehpur Manish Tiwari Murder Case: ज़िले के चर्चित बिजली ठेकेदार व श्रद्धा कॉन्ट्रेक्शन कम्पनी के मालिक मनीष तिवारी की हुई हत्या के मामले में फ़रार चल रहे नामज़द आरोपी अनुज शुक्ला को भी रविवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।अनुज शुक्ला मृतक ठेकेदार मनीष तिवारी का साला है।आरोपी गौरव अग्निहोत्री को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।अनुज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई दिनों से छापेमारी कर रही थी।मामला मीडिया की सुर्खियों में था जिसके चलते पुलिस के ऊपर गिरफ्तारी का दबाव बढ़ता जा रहा था।हालांकि इस पूरे मामले में कोतवाली पुलिस की कार्यशैली शुरू से ही सवालों के घेरे में रही है।पुलिस ने मृतक के पिता उमाशंकर तिवारी की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।Fatehpur Manish Tiwari News

उल्लेखनीय है कि ठेकेदार मनीष तिवारी तीन जून को पत्थरकटा चौराहे पर मरणासन्न हालत में पुलिस को मिले थे।जिसके बाद उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ इलाज़ के दौरान 11 जून को उनकी मौत हो गई थी।पूरे मामले में मनीष के साले अनुज शुक्ला और साथ में काम करने वाले गौरव अग्निहोत्री को पिता उमाशंकर की तहरीर पर मुकदमे में नामजद किया गया था।क्योंकि घटना वाली रात मनीष के साथ अनुज औऱ गौरव ही मौजूद थे।Fatehpur Manish Tiwari Murder Case Latest News

पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी गौरव ने बताया था कि उस रात मनीष के साथ मैं औऱ उनके साले अनुज शुक्ला मौजूद थे उसी दौरान शराब पी गई थी औऱ रुपये पैसों के लेनदेन की बात होने लगी औऱ वाद विवाद होने लगा उसी दौरान हम दोनों ने हॉकी से मनीष के ऊपर हमला कर दिया था।पुलिस ने गौरव की निशानदेही हत्या में प्रयुक्त हॉकी को भी बरामद कर लिया था।

27 Jun 2021 By Shubham Mishra

Tags:

Latest News

UPPSC PCS Result 2024: नेहा पांचाल ने किया टॉप, बेटियों का दबदबा, 932 अभ्यर्थी सफल UPPSC PCS Result 2024: नेहा पांचाल ने किया टॉप, बेटियों का दबदबा, 932 अभ्यर्थी सफल
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. नेहा पांचाल ने टॉप किया,...
Pan Card New Rules: 1 अप्रैल से इन लोगों का बंद हो जाएगा पैन कार्ड, जल्द करें ये काम
UP Weather Update: यूपी में मौसम ने ली करवट, फतेहपुर समेत 50 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 28 मार्च 2026: इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, कर्क और मीन राशि वालों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण
LPG Crisis In India: गैस किल्लत की आहट ! योगी सरकार बांटेगी लकड़ी, एक माह में इतनी मिलेगी, जानिए क्या है तैयारी
कौशांबी में दर्दनाक हादसा: मुंडन संस्कार से लौट रहे फतेहपुर के परिवार की पिकअप ट्रेलर से भिड़ी, 8 की मौत, 20 घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में बाबू कांड ने पकड़ा तूल ! पत्नी ने DIOS और पूर्व BJP जिलाध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर, डीएम ने बैठाई जांच

Follow Us